गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से पटना में बंद किए गए 76 सरकारी स्कूल

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बाढ़ का खतरा

पटना। बिहार की राजधानी पटना में कई जगहों पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जाने के कारण जिला प्रशासन ने ग्रामीण इलाकों में 76 सरकारी विद्यालयों को 21 सितंबर तक बंद करने का आदेश दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, “गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर पटना जिले के आठ प्रखंडो में कुल 76 सरकारी स्कूल 21 सितंबर तक बंद रहेंगे। गंगा नदी का जलस्तर कुछ जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गया है। जिले के ग्रामीण इलाकों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है।”
बिहार सरकार ने हाल ही में जिलाधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर विद्यालयों को बंद करने के बारे में निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, “गंगा नदी पटना के गांधी घाट पर खतरे के निशान 48.60 मीटर (बुधवार सुबह 6 बजे तक) से ऊपर बह रही थी। इसी तरह हाथीदह और दीघा घाट पर गंगा नदी क्रमशः 41.76 मीटर और 50.45 मीटर खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।”बता दें कि बिहार में गंगा नदी उफान पर है और नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस कारण गंगा नदी के आसपास बसे कई गांव बाढ़ की चपेट में आने वाले हैं।
लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण समस्तीपुर और वैशाली जिले के कई इलाकों, घरों और स्कूलों में गंगा नदी का पानी घुस गया है। ऐसे में लोगों को तमाम परेशानियों सो जूझना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले तीन दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। बाढ़ के प्रभाव से बचने के लिए लोग ऊंचे स्थानों पर ठिकाना ले रहे हैं। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने में भी बिहार के कई गांव जलमग्न हो गए थे।इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का भी ऐसा ही हाल है। गाजीपुर, बलिया, वाराणसी इत्यादि जिलों में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, इस कारण कई गांवों पर बाढ़ की चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा इसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा