एक घंटे में 7 दावे और सातों झूठे’, डोनाल्ड ट्रंप पर भड़का ईरान, होर्मुज को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान   

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका नेवी नाकाबंदी जारी रखता है तो तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देगा। यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से नाकाबंदी को पूरी तरह से लागू रखने की घोषणा के कुछ ही समय बाद आई है। गालिबाफ ने एक पोस्ट में कहा कि होर्मुज से आवागमन निर्धारित मार्ग और ईरानी अनुमति के आधार पर ही होगा। उन्होंने कहा, ‘नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा।

अब्बास अराघची ने क्या कहा?

ये घोषणा ईरान की तरफ से युद्धविराम की बची अवधि के लिए होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला घोषित करने के कुछ घंटों बाद आई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, “लेबनान में हुए युद्ध विराम के चलते इस जलमार्ग से सभी वाणिज्यिक जहाजों का आवागमन युद्ध विराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया जाता है।

होर्मुज की नाकाबंदी बरकरार रहेगी: ट्रंप

इसके जवाब में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान के साथ समझौता पूरा होने तक होर्मुज स्ट्रेट की नौसैनिक नाकाबंदी बरकरार रहेगी। हालांकि उन्होंने दावा किया कि यह प्रक्रिया बहुत जल्द पूरी हो जाएगी क्योंकि अड़चनों पर पहले ही बातचीत हो चुकी है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से बम गिराना शुरू कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘हो सकता है मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी जारी रहेगी। दुर्भाग्य से हमें फिर से बम गिराना शुरू करना होगा।

ईरानी स्पीकर ने दिया ये जवाब

इस पर ईरानी स्पीकर ने दो टूक कहा, ‘उन्होंने (ट्रंप ने) इन झूठों से युद्ध नहीं जीता और वे बातचीत में भी कहीं नहीं पहुंच पाएंगे। जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद होगा और इसे नियंत्रित करने वाले नियम जमीनी हकीकत से तय होंगे, सोशल मीडिया से नहीं.’ गालिबाफ ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने एक घंटे में 7 दावे किए, जिनमें से सभी झूठे थे. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि दावे वास्तव में क्या थे।

  • Related Posts

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    बांग्लादेश से क्रिकेट का एक अजब मामला सामने…

    Continue reading
    ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज एमटी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’