अडानी कोल ब्लॉक के लिए 6,600 एकड़ भूमि अधिग्रहण, 6 लाख पेड़ कटने के बाद भी आज तक आदिवासियों को मुआवजा नहीं

जमीन के बदले जमीन या 1 करोड़़ रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा दें सरकार
– सोनमती

मार्च के अंतिम सप्ताह में फिर करेंगी किसान संघर्ष समिति आंदोलन
– इन्द्रजीत सिंह

राहुल गांधी के इंतजार में बांसी बेरदाह

किसान संघर्ष समिति द्वारा ग्राम बांसी बेरदाह में पाँचवीं किसान पंचायत का आयोजन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। पंचायत में अडानी समूह द्वारा धिरौली ब्लॉक के आठ गाँवों में लगभग 6,600 एकड़ भूमि के अधिग्रहण तथा 1400 हेक्टेयर क्षेत्र के पेड़ों की कटाई को अवैध बताते हुए भूमि अधिग्रहण रद्द करने की माँग की गई।
किसान पंचायत को संबोधित करते हुए किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनीलम ने कहा कि किसी भी संघर्ष में जीत का आधार एकजुटता, संकल्प और वैचारिक प्रतिबद्धता होती है। उन्होंने कहा कि कंपनियाँ कुछ लोगों को लालच देकर, कुछ को डराकर और कुछ को सीएसआर के माध्यम से उपकृत कर आंदोलनों को कुचलने का प्रयास करती हैं। इसी रणनीति के तहत कंपनियों ने धीरे-धीरे पूरे सिंगरौली क्षेत्र पर कब्जा किया है।
उन्होंने किसानों, मज़दूरों और आदिवासियों की व्यापक एकजुटता पर ज़ोर देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में किसानों का संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसान संघर्ष समिति द्वारा बांसी बेरदाह में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ अब तक पाँच कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यदि बासी बेरदाह के आदिवासियों ने 6 लाख पेड़ों की कटाई का मुद्दा सामने नहीं लाया होता, तो गुपचुप तरीके से पेड़ काट लिये जाते।

उन्होंने ऐलान किया कि जब तक बांसी बेरदाह के आदिवासी संघर्षरत रहेंगे, तब तक किसान संघर्ष समिति उनके साथ खड़ी रहेगी और न्याय दिलाने के लिए आंदोलनात्मक कार्यवाही जारी रखेगी। अगली किसान पंचायत मार्च के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
प्रदेश सचिव निसार आलम अंसारी ने कहा कि जब अखिलेश शाह को फर्जी मुकदमों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, तब किसान संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में उनसे मिलने पहुँचा था। उन्होंने कहा कि समिति सड़क से लेकर न्यायालय तक अडानी द्वारा किए गए अवैध अधिग्रहण के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
किसान संघर्ष समिति की महिला जिला अध्यक्ष सोनमती ने कहा कि गाँव में कई राजनीतिक दलों के नेता आए, जिससे न्याय की उम्मीद जगी।
राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें आश्वसत किया है कि वे जल्दी ही वह बांसी बेरदाह आएंगे।
उन्होंने कहा कि हम अपने पुरखों की जमीन जिस पर हमारा जीवन निर्भर है अडानी को नहीं देना चाहते लेकिन सरकार ने जब हमारी जमीन हमारी सहमति के बिना अडानी को सौंप दी है तब हमारी मांग है कि हमें जमीन के बदले जमीन दी जाए या एक करोड़ रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए तथा हर विस्थापित परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी दी जाए।
अखिलेश शाह ने कहा कि मैं जानता हूं कि मुझ पर फर्जी मुकदमें लगाने और जिला बदर करने की कार्यवाही इसलिए की गई है ताकि मैं और मेरे साथी डर जाए लेकिन हम बिरसा मुंडा, टंट्या भील, सिदो कान्हू, शंकर शाह और रघुनाथ शाह के वंशज है।
किसान पंचायत को जिला महामंत्री राजपाल सिंह, बैढ़न ब्लॉक अध्यक्ष सोमारू सिंह मरकाम, बैढ़न ब्लॉक महामंत्री काशी सिंह मरकाम, बासी बेरदाह ग्राम अध्यक्ष अर्जुन सिंह मरकाम सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

  • Related Posts

    भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

    Continue reading
    साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!