*न्यू केंदा कोलियरी की 56वीं दुर्गापूजा संकट में, ईसीएल प्रबंधन की अनदेखी से विलुप्ति की कगार पर*

जामुड़िया: न्यू केंदा कोलियरी के धसान प्रभावित इलाके तीन नंबर धौड़ा पाड़ा में सार्वजनिक दुर्गापूजा का 56वां वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन इस वर्षों पुरानी दुर्गापूजा को अब अस्तित्व बनाए रखने में कठिनाई हो रही है। दुर्गापूजा आयोजन समिति के सचिव उमेश राम ने बताया कि ईसीएल प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार का आर्थिक सहयोग नहीं मिलने के कारण यह पूजा धीरे-धीरे विलुप्ति की ओर बढ़ रही है।
स्थानीय निवासियों की ओर से चंदा एकत्रित कर किसी प्रकार से पूजा का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण यह अब अपने पुराने गौरव को खोती जा रही है। उमेश राम ने कहा कि न्यू केंदा कोलियरी क्षेत्र में तीन स्थानों पर दुर्गापूजा आयोजित की जाती है, लेकिन यहां की पूजा सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक है।
स्थानीय निवासी संजय ओझा ने बताया कि पहले यह पूजा बड़े धूमधाम से मनाई जाती थी, लेकिन अब लोगों के मन में भू धसान का आतंक और दुर्गापूजा के अस्तित्व का खतरा गहराता जा रहा है। इस प्राचीन दुर्गापूजा के आयोजन में कमी आने के कारण दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु निराश हो जाते हैं।
ईसीएल प्रबंधन की अनदेखी के कारण यह ऐतिहासिक दुर्गापूजा अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग