नोएडा में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। ग्राम भोयरा नोएडा में 7 जुलाई को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गुरुवार कोथाना रबूपुरा पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस द्वारा चलाई गई गोली दो बदमाशों के पैर में लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बदमाशों के पास से कारतूस समेत तीन तमंचे बरामद हुए है।

बता दे कि अपर पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार सिंह ने बताया है कि 7 जुलाई को ग्राम भोयरा में दो पक्षों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला करने लगे। इस घटना मे एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोली चलाकर लोगों में दहशत पैदा कर दी थी, इनके द्वारा चलाई गई गोली कई लोगों को लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में वांछित गौरव पुत्र चंद्रपाल, सौरव पुत्र चंद्रपाल, विकेश पुत्र मदन तथा गोविंद पुत्र सरदारी आज एक कार में सवार होकर पुलिस से भाग रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया और अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देखकर आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जिसके जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गौरव तथा सौरव को लगी है। दोनों सगे भाई है। जबकि मौके से भागे विकेश और गोविंदा को पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि गौरव, सौरभ व विकेश से 3 अवैध तंमचे व कारतूस बरामद किये गये है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  • Related Posts

    सूरीनाम की राजदूत हानिशा जयराम ने किया उद्घाटन, भारतीय प्रवासियों के इतिहास, संस्कृति और विरासत पर शोध को मिलेगा नया मंच

    दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कालेज में ‘गिरमिटिया अध्ययन…

    Continue reading
    राष्ट्र निर्माण में भाषाओं का महत्त्वपूर्ण योगदान है : प्रो. नचिकेता सिंह

    “संस्कृत और युवा पीढ़ी” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर SC का बंटा फैसला, कहा- बड़ी बेंच पर लें निर्णय CJI 

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ और हरियाणा की प्रभारी!

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    आकाश नहीं तो ईशान मतलब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, राष्ट्रीय संयोजक तो परिवार का ही बनेगा 

    मुल्क की बेबसी पे …