गुलदार के हमले में 35 वर्षीय महिला की मौत

ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ हंगामा काटा 

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

अफजलगढ़। थाना क्षेत्रके गांव भिक्कवाला जंगल में अपने पुत्र के साथ पशुओं को चारा लेने गई एक 35 वर्षीय महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ हंगामा काटा। ग्रामीणों ने रेंजर नगीना से तत्काल पिंजरा लगाने,मृतिका के परिजनों को मुआवजा सहित क्षेत्र में रोजाना गश्त कराने को लेकर अपनी मांग की। वही रेंजर नगीना के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि एक सप्ताह पूर्व गुलदार के हमले में अफजलगढ़ कस्बे में एक महिला अपनी जान गंवा चुके है।

 

अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कालागढ़ पुरानी कालोनी निवासी पूनम देवी उम्र 35 वर्षीय पत्नी कमल सिंह बृहस्पतिवार की दोपहर बारह बजे के करीब अपने बड़े पुत्र संदीप के साथ अपने पशुओं को चारा लेने गांव भिक्कावाला के जंगल में गई हुई थी। पूनम देवी द्वारा अपने पशुओं को कुछ चारा काट लिया गया था। पशुओं को चार डालने के लिए अपने बड़े पुत्र संदीप को पूनम देवी ने उसके कंधे पर कटा हुआ चार रखकर घर भेज दिया। पुत्र संदीप पशुओं को चारा लेकर अपने घर वापस आ गया। पशुओं को चार डालकर आधा घंटे बाद खेत पहुंचे संदीप कुमार ने देखा कि उसकी मां पूनम देवी गुलदार के हमले में बुरी तरह घायल मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।‌ अचानक मां को मृत अवस्था में देख बेटे संदीप की चीज निकल गई और वह दहाड़ दहाड़ कर रोने लगा। बेटे संदीप द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर ही ग्रामीणों का तांता लग गया। ग्रामीणों का गुस्सा वन विभाग के खिलाफ फूटने लगा। मौके पर पहुंचे सीओ अफजलगढ़ राजेश सिंह सोलंकी व अफजलगढ़ थानाध्यक्ष सुमित राठी ने परिजनों से घटनी की जानकारी ली। लेकिन मौके पर ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के उच्च अधिकारियों को बुलवाने की मांग की गई। मौके पर पहुंचे नगीना रेंजर प्रदीप शर्मा से ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पिंजरा लगाने,मृतिका के परिजनों को मुआवजा सहित क्षेत्र में रोजाना गश्त कराने,अस्थाई चौकी पर उपस्थित रहने,खेती में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने सहित कई अपनी मांग की। वही रेंजर नगीना प्रदीप शर्मा के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रधान गितेन्द्र चौधरी,सचिव इरफान अहमद, पूर्व प्रधान विनोद काला, शभाजपा युवा नेता कुंवर कुनाल, किसान नेता मदन सिंह राणा तथा लेखपाल गौरव कुमार ने गुलदार के हमले में मारी गई महिला के पति कमल सिंह से घटना की जानकारी ली।‌ वही मृतिका पूनम देवी अपने पीछे दो पुत्र,एक पुत्री सहित पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई है। वही एक सप्ताह पूर्व अफजलगढ़ के मौहल्ला मंझोली निवासी महिला अल्का देवी को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था। आखिरकार पूनम देवी की मौत से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। आदमखोर गुलदार जंगलों में पशुओं को चारा लेने जा रहे किसानों पर हमला कर रहा है। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में गुलदार के आतंक से दहशत में जीने को ग्रामीण मजबूर है। महिला पूनम की मौत से खड़ा हुआ बड़ा सवाल अभी कितनी और होगी निर्दोष लोगों की मौत। ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को पकड़वाने की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि गुलदार के हमले में मारी गई मृतिका पूनम देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    संभल की मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की…

    Continue reading
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 16, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची