छत्तीसगढ़ में दो एनकाउंटर में 30 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद!

बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़   

 

द न्यूज 15 ब्यूरो 

बीजापुर। केंद्र सरकार के राज्य सरकार के साथ मिलकर नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़े हुए है। इस ओर एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की जबरदस्त मुठभेड़ में कुल 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। बीजापुर पुलिस ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 26 नक्सली मारे गए हैं, वहीं चार नक्सलियों को कांकेर में मार गिराया गया। हालांकि इसमें एक जवान भी शहीद हो गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने पुष्टि की है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान गुरुवार सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है। बीजापुर के गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर था। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

गोला बारूद बरामद

दरअसल, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में थाना गंगालूर क्षेत्र के अन्तर्गत नक्सल विरोधी अभियान पर डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम निकली थी, ऑपरेशन  के दौरान गुरुवार सुबह माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग चली ,जिसके बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान भी शहीद हो गए।

दरअसल पिछले कुछ समय में नक्सलियों के खिलाफ हुए एनकाउंटर्स में से ये बड़ा एनकाउंटर है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दावा किया है कि उनकी सरकार नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

  • Related Posts

    लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली बार में लैंड नहीं कर पाया एयर इंडिया का विमान, राहुल गांधी भी सवार

    लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक संपन्न

    रीवा । किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना