भारत में विलुप्त होने को हैं 29 प्रजातियां

भारत में पाया जाने वाला सफेद गालों वाला डांसिंग फ्राग (मेंढक), अंडमान स्मूथहाउंड शार्क और येलो हिमालयन फ्रिटिलरी (एक प्रकार का औषधीय पौधा) उन 29 प्रजातियों में शामलि हैं, जो विलुप्त होने के कगार पर हैं।
प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ (आईयूसीएन) की लाल सूची के नवीनतम आंकड़ों के हिसाब से विलुप्त होने के कगार वाले जीवों ओैर वनस्पतियों की सूची तैयार की गई है, जिसे कनाडा में सीओपी 15 जैव विविधता सम्मेलन के दौरान जारी किया गया।
आईयूसीएन विलुप्त प्राय जीवों को वर्गीकृत करने के लिए संकटग्रस्त प्रजातियों की लाल सूची का उपयोग करता है। सूची के नवीनतम आंकड़ों में चेतावनी दी गई है कि अवैध और अस्थिर रूप से मछली पकड़ने, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और बीमारियों समेत कई खतरों की वजह से अंडमान स्मूथहाउंड शार्क जैसी समुद्री प्रजातियां नष्ट हो रही हैं। शुक्रवार को जारी की गई आईयूसीएन की लाल सूची दुनिया की जैव विविधता की स्थिति के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। यह प्रजातियों के वैश्विक विलुप्त होने के जोखिम की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करता है और संरक्षण विलुप्त होने के जोखिम की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करता है और संरक्षण लक्ष्यों को परिभाषित करने और सूचित करने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। दुनिया भर के 15,000 से अधिक वैज्ञानिक और विशेषज्ञ आईयूसीएन के इस आयोग का हिस्सा है।
विशेषज्ञों ने पाया कि भारत की भूमि, मीठे पानी और समुद्रों में पौधों, जानवरों और कवक की 9,472 से अधिक प्रजातियों में से 1,355  को लाल सूची के लिए खतरे में माना जाता है, जिन्हें गंभीर रूप से लुप्त प्राय, लुप्त प्राय या विलुप्त होने की श्रेणी में माना गया है। आईयूसीएन द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार भारत में विश्लेषण की गई 239 नयी प्रजातियों को इस लाल सूची में शामिल किया गया है, इनमें से 29 प्रजातियाां खतरे में हैं।

भारत के अलावा दुनिया के बाकी हिस्सों में समुद्री जीवों की संवेदनशील लुप्तप्राय प्रजातियों की आबादी, समुद्री घोघों की कई प्रजातियां और एक प्रकार के कैरेबियन प्रवाल पर विलुप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। इस साल, आईयूसीएन डगोंग नामक जीव पर मंडरा रहे खतरे को लेकर सतर्क कर रहा है। डगोंग एक बड़ा और शांत समुद्री स्तनायी जीव है जो अफ्रीका के पूर्वी तट से लेकर पश्चिमी प्रशांत महासागर के बीच पाया जाता है। आईयूसीएन ने एक बयालन में कहा कि डगोंग विलुप्त होने के कगार पर हैं और अब पूर्वी अफ्रीका में उनकी आबादी गंभीर रूप से लुप्त प्रााय की श्रेणी में आ गई है। समूह ने कहा कि न्यू कैलेडोनिया में भी डगोंग की आबादी लुप्त प्राय की सूची में शामिल की गई हैं। आईयूसीएन की लाल सूची में 1,15,000 से अधिक प्रजातियां शामिल हैं। आर्सयूसीएन का कहना है कि लाल सूची में शामिल 42,000 से अधिक प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा है।

 

  • Related Posts

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    रक्षा मंत्रालय ने देश के नए थल सेनाध्यक्ष…

    Continue reading
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी डिग्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    • By TN15
    • June 15, 2026
     गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    • By TN15
    • June 15, 2026
    BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    • By TN15
    • June 15, 2026
    जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    • By TN15
    • June 15, 2026
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    • By TN15
    • June 15, 2026
    ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

    • By TN15
    • June 15, 2026
    दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी