संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की 20 वीं बरसी : पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । संसद भवन पर हुए आतंकी हमले की 20 वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित अन्य नेताओं ने शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया , “मैं संसद पर हमले के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए 2001 में शहीद हुए सभी सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। राष्ट्र के लिए उनकी सेवा और सर्वोच्च बलिदान हर नागरिक को प्रेरित करता रहेगा।”

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को नमन करते हुए ट्वीट किया , “भारतीय लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में राष्ट्र के गौरव की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी बहादुर सुरक्षाबलों के साहस व शौर्य को कोटिश: नमन करता हूं। आपका अद्वितीय पराक्रम व अमर बलिदान सदैव हमें राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।”

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “देश आज उन वीर सपूतों को नमन करता है जिन्होंने 2001 में लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी कर्तव्यनिष्ठा तथा मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण वंदनीय है। कृतज्ञ राष्ट्र उनका स्मरण करते हुए आतंकवाद के समूल विनाश के अपने संकल्प को दोहराता है।

Related Posts

तानाशाही की पराकाष्ठा है संकट के समय मोदी-योगी का डराने-धमकाने का रवैया! 
  • TN15TN15
  • March 13, 2026

लोगों को डरा धमकाकर ज्यादा दिन नहीं चलाई…

Continue reading
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!
  • TN15TN15
  • March 11, 2026

नई दिल्ली। देश भर के करोड़ों किसानों के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 13, 2026
नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

युवा कुंभ का आयोजन

  • By TN15
  • March 13, 2026
युवा कुंभ का आयोजन

कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

  • By TN15
  • March 13, 2026
कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

  • By TN15
  • March 13, 2026
ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

  • By TN15
  • March 13, 2026
हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 13, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई