नोएडा में ई-सिगरेट व गांजा सप्लाई करने वाले 2 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना सेक्टर-20 नोएडा में सीआरटी व थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई के तहत बड़ी कामयाबी हासिल लगी है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये के प्रतिबंधित ई-सिगरेट और गांजा बरामद किया है। इनके गैंग का सरगना फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि अगर इस गैंग में अगर अन्य लोग भी शामिल होंगे तो उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया है कि थाना सेक्टर-20 पुलिस और क्विक रिस्पांस टीम ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। सेक्टर-18 के पास से रात को शाहनवाज निवासी तुगलकाबाद दिल्ली और रवि कुमार निवासी मथुरा को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2480 प्रतिबंधित ई-सिगरेट, 4 किलो गांजा और घटना में प्रयुक्त होने वाला एक ऑटो रिक्शा बरामद किया है। बरामद गांजा और सिगरेट की मार्केट में कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी गुरुग्राम के रहने वाले जितेंद्र बलिया उर्फ सोनू को माल सप्लाई करते हैं। वह इस गैंग का सरगना है। जितेंद्र अभी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

    Continue reading
    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद