ग्रेटर नोएडा में मोबाइल-लैपटॉप चोरी करने वाले 2 गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। पुलिस को ग्रेटर नोएडा में परीक्षा केंद्र और कॉलेजों के बाहर खड़े वाहनों से मोबाइल और लैपटॉप चुराने वाले गैंग को पकड़नें में कामयाबी मिली है। थाना नालेज पार्क पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना की मदद से दो शातिर आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुये लॉयड तिराहे से चैकिंग के दौरान अर्टिगा गाड़ी ने आरोपियों को पकड़ा है।

बता दे कि परीक्षा केंद्र और कॉलेजों के बाहर खड़े वाहनों से मोबाइल और लैपटॉप चुराने वाले दो शातिर चोरों को थाना नालेज पार्क पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा है और इनकी पहचान परमजीत और संजय के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों में संजय मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जोकि पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से कुल 43 मोबाइल और 4 लैपटॉप बरामद किया गया हैं और साथ ही एक गाड़ी अर्टिगा और एक तमंचें के साथ जिंदा कारतूस 315 बोर भी मिले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी अर्टिगा कार से पहले रेकी करते थे, फिर गाड़ियों का शीशा तोडकर गाड़ी में रखे मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामानों को चोरी कर लेते है। साथ ही पकड़ा गया अभियुक्त संजय पहले भी कई बार जेल जा चुका है। बीते 19 जून को अज्ञात ने गलगोटिया कालेज व आईआईएमटी कॉलेज के बाहर खडी गाड़ियों से मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । सरकार की मजदूर विरोधी, जन विरोधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की