2-3 जुलाई अयोध्या मे सम्राट चौधरी खोलेंगे पगड़ी

राम नरेश

पटना । बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पगड़ी को लेकर लगातार हो रहे सियासत को विराम लगा दिया है। सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को खुद ही ऐलान कर दिया है कि वह अपनी पगड़ी खोलने वाले हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 2 और 3 जुलाई को अयोध्या दौरे के दौरान अपनी पगड़ी खोलेंगे।

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद सम्राट चौधरी ने अयोध्या में पगड़ी खोलने का ऐलान किया था. अपनी मां के निधन के बाद सिर पर सम्राट चौधरी ने पगड़ी बांधी थी. उधर 21 जून को पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर सत्यनारायण भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना कराई।

सम्राट चौधरी ने कसम खाई थी कि नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने के बाद ही वह अपनी पगड़ी खोलेंगे। हालांकि बदलते राजनीतिक परिदृश्य में सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के पार्टनर बन गए। एक तरफ दोबारा नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग होकर सीएम बन गए तो सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बन गए। उस समय भी पत्रकारों ने पगड़ी को लेकर सवाल किया था तो सम्राट चौधरी ने अपने जवाब में कहा था कि बीजेपी मेरे लिए दूसरी मां है।

विरोधी दल के नेता के तौर पर मुरेठा बांधा था। मैं अयोध्या जा रहा हूं। वहीं बाल कटवाऊंगा।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई