17 लड़की संग 4 लड़के और ‘वो’ वाला खेल

 बंगाल कनेक्शन जान भागलपुर पुलिस के उड़े होश

 भागलपुर। बिहार की भागलपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शहर में चल रहे एक साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह एक एडवर्टाइजमेंट फर्म की आड़ में एक कॉल सेंटर चला रहा था और लोगों को लुभावने ऑफर का झांसा देकर ठगी कर रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 17 लड़कियों और 4 लड़कों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से कई पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जिससे यह मामला अंतर्राज्यीय स्तर का होने का शक है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह लोगों को फर्जी लोन, इनाम और अन्य लुभावने ऑफर का झांसा देकर उनके बैंक खाते से पैसे उड़ा लेता था। पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री बरामद की है। यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया जब नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भागलपुर से साइबर फ्रॉड की कई शिकायतें मिलीं। शिकायतों के आधार पर भागलपुर पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी जानकारी के जरिए इस कॉल सेंटर का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि यह कॉल सेंटर घुरन पीर बाबा चौक स्थित मनाली होटल के पीछे चलाया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह बहुत ही शातिराना ढंग से काम कर रहा था। यह लोग लड़कियों के जरिए लोगों को कॉल करते थे और उन्हें विभिन्न प्रलोभन देते थे। एक बार जब कोई व्यक्ति इनके जाल में फंस जाता था तो यह उससे उसका ओटीपी और अन्य जरूरी जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद यह उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे।
साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि लोगों को कॉल कर प्रलोभन देने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह तक भागलपुर पुलिस पहुंची है। मामले में करीब दो दर्जन लड़के और लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। साइबर अपराधियों का इस नेटवर्क के भागलपुर ही नहीं बल्कि दूसरे जिलों औऱ राज्यों में फैले होने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले में से पर्दा उठाया जाएगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम