रानीगंज के हालदार बांध में 154वां माँ रक्षा काली पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

 अनूप जोशी

रानीगंज: रानीगंज बोरो दो के वार्ड संख्या 93 स्थित रानीगंज के हालदार बांध इलाके में स्थित श्री श्री माँ रक्षा काली मंदिर पूजा कमेटी की ओर से हर साल की तरह इस साल भी हर्षोल्लास के साथ 154वां वार्षिक उत्सव मनाई गई । इस पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर माँ के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।
इस वार्षिक उत्सव में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजाद, आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद दीव्येंदु भगत, वार्ड संख्या 93 के पार्षद आलोक बोस, पुरोहित सत्यजीत मिश्रा, मितुल केउरा, गोबर्धन केउरा, गणेश केउरा, शिबा रजक, टूबाई केउरा सहित श्री श्री रक्षा काली मंदिर पूजा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

 

इस मौके पर विधायक तापस बनर्जी ने कहा, यहां हर साल इस पूजा का आयोजन किया जाता है और माँ की पूजा की जाती है। इस दौरान सभी की मंगल कामना की जाती है ताकि लोग शांति और समृद्धि के साथ रह सकें।
बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा,हर साल यहां इस पूजा का आयोजन होता है,बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं और माँ का प्रसाद ग्रहण करते हैं। यहाँ आकर बहुत शांति मिलती है और सभी की मंगल कामना करता हूँ।
पुरोहित सत्यजीत मिश्रा ने बताया कि यह पूजा 154 वर्षों से मनाई जा रही है। इस वर्ष पाठा बलि के साथ खिचड़ी भोग का आयोजन भी किया गया। मान्यता है कि डेढ़ सौ वर्ष पहले इस गांव में महामारी फैली थी, तब एक बूढ़े व्यक्ति को स्वप्न में माँ काली ने धूमधाम से पूजा करने का निर्देश दिया था, जिससे बीमारी दूर हो जाएगी। तब से गांव के लोग माँ काली की पूजा कर रहे हैं। यह पूजा हर साल इसी महीने में शनिवार को सूर्यास्त के बाद शुरू होकर रविवार को सूर्योदय तक चलती है। इस पूजा के दौरान बुजीरबांध तालाब से कलश में जल भरकर मंदिर में स्थापित किया जाता है। हजारों महिलाएं दांडी देकर मंदिर प्रांगण में आकर माँ का आशीर्वाद लेती हैं और रात भर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं।
मन्दिर कमेटी शिबा रजक ने बताया कि माँ रक्षा काली सबकी रक्षा करती हैं और इस इलाके में जितनी भी पूजा-पाठ होती है, उससे इलाका पवित्र होता है। उन्होंने सभी को सजग रहने और दिल से माँ काली की पूजा करने का अनुरोध किया, जिससे सभी की मनोकामना पूर्ण हो सके।
इस पूजा में न सिर्फ रानीगंज और आसनसोल बल्कि अन्य जिलों और प्रदेशों से भी लोग आकर शामिल होते हैं और माँ का आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। अतिथियों ने माँ से प्रार्थना की कि सभी स्वस्थ और सुरक्षित रहें और सभी के जीवन में खुशियां बनी रहें।
मितुल केउरा ने कहा, “154 सालों से यहाँ इस पूजा का आयोजन होता आ रहा है। कई लोग मन से मन्नत मांगते हैं और उनकी मुराद पूरी होने पर माँ की पूजा-अर्चना करते हैं। यहाँ पर लगभग 60,000 श्रद्धालु आते हैं। रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा के अलावा बड़ी संख्या में विशिष्ट लोग भी उपस्थित हुए थे। यहाँ पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।

  • Related Posts

    347वीं किसान पंचायत संपन्न : 26 नवंबर को खेती बचाओ – रोजगार बचाओ -लोकतंत्र बचाओ – संविधान बचाओ आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करें किसान
    • TN15TN15
    • November 16, 2026

    किसान-मजदूर संघर्ष के साथ वैकल्पिक कृषि एवं आर्थिक…

    Continue reading
    बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों एवं पशुपालकों को राहत देने की मांग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस