‘हर दिन 15 लाख केस…’ स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- दुनिया में कोरोना मामलों में तेजी से उछाल आया है

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। भारत में गुरुवार को 6,561 नए मामले सामने आए लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ये समय ढिलाई बरतने का नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि दुनिया में हर दिन 15 लाख मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि दुनिया के कई देशों में कोविड के मामलों में तेजी से उछाल आया है। यह दैनिक आधार पर बढ़ते मामलों को दर्शाता है। आज भी दुनिया में रोजाना करीब 15,00,000 मामले सामने आ रहे हैं।  उन्होंने कहा कि विश्व के परिपेक्ष में देखें तो पिछले एक हफ्ते में हर दिन 15 लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। विश्व में कोरोना की कुल संख्या 6 करोड़ 18 लाख है। लव अग्रवाल ने कहा, “अब कई देशों में भी कोविड के बड़े मामले सामने आ रहे हैं। कुछ देशों में, मामलों की गति में वृद्धि जारी है।”
मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड के मामलों में भारी कमी देखी गई है। भारत में साप्ताहिक आधार पर औसतन लगभग 11,000 कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। मामलों की संख्या में भारी कमी आई है। वैश्विक मामलों में से केवल 0.7% भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,561 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,45,160 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,152 रह गई है। देश में लगातार 25 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम बनी है।
लव अग्रवाल ने कहा कि राज्यों में केवल एक ही राज्य हैं जहां कोरोना के 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 5,000-10,000 मामलों वाले राज्य की संख्या 2 है और बाकी राज्यों में 5,000 से कम मामले आ रहे हैं, जिसमें केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 77,152 है। पिछले 24 घंटे में 6,561 मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में औसत साप्ताहिक कोविड संक्रमण दर 0.99% है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगभग 77,000 है। पिछले 24 घंटों में भारत में केवल 6,561 मामले सामने आए हैं।

Related Posts

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

आज़ाद भारत में भी 24 जुलाई को मनाया…

Continue reading
Pappu Yadav : पप्पू यादव ने नेहरू से की PM मोदी की तुलना, बोले- ‘प्रधानमंत्री का मतलब…’
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कार्यकाल…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

  • By TN15
  • June 11, 2026
टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल