10% आबादी प्लॉट किसानों का हक, किसान सभा ने किया ऐलान, रात-दिन आंदोलन की तैयारी शुरू

खोदना खुर्द एवं खेड़ी भनौता  । किसान सभा ने आज खोदना खुर्द और खेड़ी भनौता गांव में जबरदस्त जनसभाएं और प्रचार अभियान चलाते हुए साफ कर दिया कि 10% आबादी प्लॉट और नए कानून का क्रियान्वयन अब किसी भी कीमत पर टाला नहीं जाएगा। ये सभाएं आगामी रात-दिन के निर्णायक आंदोलन की तैयारी के तहत हुईं।

किसान सभा के संरक्षक राजेंद्र नागर ने कहा – “10% आबादी प्लॉट किसानों का हक है, इसे छीनकर लेंगे!”
गांव कमेटी प्रभारी मुकेश ने दोहराया कि किसान सभा नए कानून को लागू कराकर ही दम लेगी। संयोजक वीर सिंह नागर ने याद दिलाया कि 124 दिन के ऐतिहासिक आंदोलन में 10% आबादी प्लॉट का प्रस्ताव पहले ही पारित किया जा चुका है, अब सिर्फ शासन की मंजूरी बाकी है।

जिला अध्यक्ष डॉ. रुपेश वर्मा ने ऐलान किया – “किसान संघर्ष मोर्चा 10% आबादी प्लॉट, नए कानून का क्रियान्वयन और आबादियों के निस्तारण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह लड़ाई जीतकर ही दम लेंगे।”

सभा में किसान सभा जिला कमेटी के सदस्य सुशील सोनपुर, गुरुकरी, एडवोकेट देशराज राणा, ओम दत्त शर्मा, सुरेंद्र यादव, सतपाल खारी, भीम खारी, कालू नागर, प्रधान धर्मपाल, प्रधान चंद्रपाल नागर, उमेश शर्मा, सुंदर प्रधान, टीकम सिंह, प्रदीप तोंगड़, मटोल तोंगड, बाबा करतार, नरेश नागर, भगत सिंह चेची, बिजेंद्र नागर, डॉ जगदीश डॉक्टर जय किशन, एडवोकेट उधम सिंह, अशोक आर्य सहित अनेक किसान नेता मौजूद रहे और भाषण दिए।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    • By TN15
    • June 22, 2026
    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, जानें अब कौन होगा नया PM, सामने आया नाम

    Donald Trump Meloni Row : मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Donald Trump Meloni Row : मेलोनी से भिड़े ट्रंप अब विवाद में डाल रहे घी, बोले- ‘वे हमारे साथ नहीं, ये अच्छी बात नहीं…’

    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    • By TN15
    • June 22, 2026
    भारत संग बॉर्डर विवाद पर बालेन शाह मान ही नहीं रहे, यूके के मीडिएशन पर सफाई भी दी और अड़े भी 

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली

    • By TN15
    • June 22, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के बीच बड़ी खबर, दान के पैसों की गिनती करने वाली टीम बदली