मनोहर करेंगे युवाओ से संवाद, कौशल व आत्मनिर्भरता का देंगे मंत्र

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। युवा शक्ति विकसित भारत का आधार है। इसी आधार को मजबूत करने के लिए केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। मनोहर लाल न केवल युवाओं स संवाद करेंगे, बल्कि उन्हें कौशल और आत्मनिर्भरता का मंत्र देंगे।

रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में 21 दिसंबर को युवा गौरवशाली समारोह का आयोजन होगा। गौरवशाली समारोह में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। समारोह में मनोहर लाल युवाओं को सफलता, कौशलता, आत्मनिर्भरता और उद्यमियता का मंत्र देंगे। इसके साथ ही संविधान की महत्ता और डॉ. अंबेडकर जी के आदर्शों से युवा जुड़ें, इसको लेकर भी मनोहर लाल सीधा संवाद करेंगे। युवा गौरवशाली समारोह की खास बात यह रहेगा कि प्रदेशभर से युवा जुटेंगे, जिसमें युवा उद्यमी, युवा सरपंच, खिलाड़ी शामिल होंगे।

एमडीयू रोहतक में संविधान गौरव उत्सव समिति के तत्वाधान में युवा गौरवशाली समारोह का आयोजन किया जा रहा है। संविधान गौरव उत्सव समिति का उद्देश्य युवा गौरवशाली समारोह के जरिये युवाओं को संविधान के सम्मान और स्वाभिमान को जीवन में आत्मसात कराना है।गौरतलब है कि बतौर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देकर देशभर में नौकरियां का मिशन मेरिट मॉडल तैयार किया था, जिससे आज देश के कई राज्य अपना चुके हैं। इसके साथ ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन किया और युवा उद्यमी तैयार किए गए, जो युवाओं के लिए प्रेरणा साबित हुए।

युवा गौरवशाली समारोह के संयोजक तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया बताते हैं कि युवा गौरवशाली समारोह को लेकर युवाओं में उत्साह है और मनोहर लाल के प्रति युवाओं में क्रेज है। गौरवशाली समारोह की तैयारियों को लेकर उनका जिलों में जनसंपर्क अभियान जारी है। जनसंपर्क अभियान के दौरान युवाओं को युवा गौरवशाली समारोह का न्यौता दिया जा रहा है, जिसमें पहुंचने के लिए हर युवा उत्साहित है। युवाओं का मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के मिशन मेरिट मॉडल से उनके सपनों को उड़ान मिली है। खास बात यह है रोहतक में आयोजित होने वाले युवा गौरवशाली समारोह की तैयारियों का जिम्मा खुद युवाओं की टीम संभाल रही है। जिला स्तर पर संविधान गौरव उत्सव समिति की टीमें गांवों में पहुंचकर युवाओं से युवा समारोह का न्यौता दे रहे हैं।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस