नागरिकों की समस्याओं के समाधान में कारगर साबित हो रहे समाधान शिविर : डॉ. वैशाली शर्मा, जिला नगर आयुक्त

सोमवार को नगर निगम व नगर पालिकाओं में सुनी गई 13 शिकायतें, 11 का मौके पर किया समाधान, नागरिक समाधान शिविर का उठाएं लाभ, समस्याओं के समाधान के लिए निगम प्रशासन प्रतिबद्घ

करनाल (विसु)। शहरवासियों की समस्याओं का समाधान करने में नगर निगम व नगर पालिका कार्यालयों में लग रहे समाधान शिविर कारगर साबित हो रहे हैं। सोमवार को नगर निगम व नगर पालिकाओं में कुल 13 शिकायतें सुनी गई, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया और शेष 2 का निश्चित समयावधि में समाधान करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिला नगर आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शिविर में आए नागरिकों की सम्मान के साथ शिकायतें सुनी जा रही हैं और उन्हें मौके पर ही समाधान देना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायत का मौके पर ही समाधान किया जाए। अगर किसी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सकता, तो उसका निश्चित समयावधि में समाधान करवाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि सोमवार को नगर निगम करनाल में 8 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 6 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष 2 शिकायतों का भी निश्चित समयावधि में समाधान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नगर पालिका तरावड़ी व इन्द्री में 1-1 तथा असंध में 3 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। जबकि नगर पालिका नीलोखेड़ी, घरौंड़ा व निसिंग में कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
जिला नगर आयुक्त ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस को नगर निगम कार्यालय व जिला की नगर पालिकाओं में प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अगर किसी नागरिक की कोई शिकायत है, तो सम्बंधित कार्यालय में जाकर उसका हल करवा सकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम व नगर पालिकाएं प्रतिबद्घ हैं। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उन पर कार्रवाई की जा रही है। समाधान शिविर में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त अशोक कुमार, मुख्य नगर योजनाकार धर्मपाल सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:- समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनती हुई जिला नगर आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप