देश में एक समान गौरक्षा नीति के लिए केंद्र लाए सर्वदलीय कानूनः आलोक कुमार

• गौधन क्रांति: गोबर से लकड़ी, आस्था से अर्थव्यवस्था तक
• गाय की रक्षा में कोताही अब राष्ट्रद्रोह के समानः आलोक कुमार
• 5-10 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय गौधन समिट 2025 पर विस्तृत चर्चा
• प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित कई गणमान्य हस्तियों को भेजा गया आमंत्रण
• राष्ट्रीय गौधन समिट 2025 में गौउत्पादों के 600 काउंटर लगेंगे

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि “गाय अब सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है। अगर हम गाय की रक्षा नहीं कर सकते, तो अपनी संस्कृति और आत्मसम्मान की रक्षा भी नहीं कर सकेंगे!” उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा, “देश की 22,000 से अधिक गौशालाएं आज आर्थिक स्वावलंबन और पर्यावरण-संरक्षण का जीवंत मॉडल बन चुकी हैं। अब केंद्र सरकार को गौरक्षा के लिए एक समर्पित, सशक्त और सर्वदलीय कानून बनाना ही होगा। यदि पूरे देश में गौरक्षा के लिए एक समान नीति लागू नहीं हुई, तो यह राष्ट्र की सांस्कृतिक नींव को हिला सकता है।”

आलोक कुमार ने आगाह किया कि गौशालाओं को केवल धार्मिक संस्था मानने की भूल अब नहीं चलेगी। “गौधन ही भारत को फिर से विश्वगुरु बना सकता है। अब गौरक्षा सिर्फ नैतिक दायित्व नहीं, यह राष्ट्रीय नीति की प्राथमिकता बननी चाहिए। वह राष्ट्रीय गौधन महासंघ की हौज खास स्थित कार्यालय में हुई बैठक-सह-प्रदर्शनी को संबोधित कर रहे थे।

इस बैठक-सह-प्रदर्शनी में गौधन समिट 2025 का आयोजन पर चर्चा की गई। इस वर्ष 5 से 10 नवम्बर के बीच मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में इसका आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में पांच लाख से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होंगे। उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और समापन हेतु राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रण भेजा गया है।

राष्ट्रीय गौधन महासंघ के मुख्य संयोजक विजय खुराना ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले जहां 9.5 लाख टन गोबर सड़कों और नालियों में बह जाता था, अब वही गोबर पर्यावरण-संवेदनशील लकड़ियों में बदलकर लाखों पेड़ों को कटने से बचा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में सक्रिय 22,000 से अधिक गौशालाएं जैविक खेती, पंचगव्य औषधियों, गोबर से बनी लकड़ियों और अन्य उत्पादों के माध्यम से 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही हैं।

समिट की संयोजक और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने भावपूर्ण शब्दों में कहा, कृष्ण की गाय और शिव के नंदी को सुरक्षित रखे बिना भारत का कल्याण संभव नहीं। गौसेवा मात्र धर्म नहीं, राष्ट्रसेवा का महान पथ है। उन्होंने कहा कि समिट के दौरान देशभर की गौशालाएं अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर आत्मनिर्भरता के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत करेंगी। बैठक में गौ रक्षा अभियान से जुड़े देश की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रही।

  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), जिला कमेटी गाजियाबाद…

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    आज किसान संघर्ष मोर्चा के तीनों घटक संगठनों—किसान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए