डेंगू की रोकथाम के लिए रखें साफ-सफाई का विशेष ध्यान, घरों व आसपास इकठ्ठा होने दें पानी : सिविल सर्जन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा की जा रही चेकिंग और फॉगिंग

करनाल, (विसु)। सिविल सर्जन करनाल ने बताया कि लगातार बढ़ते हुए डेंगू केसों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीमें वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रतिदिन घर-घर जाकर टंकी, कूलर, गमले, कंटेनर आदि चेक कर रही है। इसके लिए करनाल शहर में 16 टीमें व गांवों में 150 टीमें गठित की गई हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम व बचाव के बारे में जानकारी देती हैं तथा डेंगू से बचाव के लिए एंटी लार्वा व सोर्स रिडक्शन गतिविधियां करती हैं। इसके साथ-साथ बुखार के मरीजों की रक्त पट्टिका भी बनाई जाती है। जिन घरों में मच्छर का लारवा पाया जाता है, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम नोटिस भी देती है। जिस क्षेत्र में डेंगू के पॉजिटिव केस पाए जाते हैं, वहां पर नगर निगम की टीम के सहयोग से फॉगिंग की जा रही है।

 डेंगू की रोकथाम के लिए क्या करें, क्या न करें

सिविल सर्जन ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए घरों में हर रविवार को तथा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को ड्राइंग डे (सुखाने का दिन) मनाएं और सभी पानी के कंटेनर, कूलर, ओवरहेड और ग्राउंड टैंक, रेफ्रिजरेटर की पिछली ट्रे, फूलों के गमले, पक्षियों के स्नान आदि के बर्तन खाली कर दें व उन्हें उल्टा करके रखें ताकि उनमें पानी जमा न हो पाए व खाली पड़े टायरों में सुराख कर दें। ओवरहेड पानी की टंकी और अन्य घरेलू पानी के कंटेनर को ढकें, कीटनाशक उपचारित मच्छरदानी के नीचे सोए, पूरी बाजू के कपड़े पहने तथा बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह लें। उन्होंने कहा कि घरों के अंदर और आसपास के गड्ढों, निचली सतहों आदि में एक सप्ताह से अधिक समय तक पानी जमा न होने दें। यदि किसी कारणवश पानी की निकासी न हो, तो उसमे थोड़ा मिट्टी का तेल, काला तेल, डीजल इत्यादि डाल दें ताकि मच्छर का लारवा पनपने न पाएं। टायर, ट्यूब, प्लास्टिक कंटेनर, पॉलीथीन बैग, डिस्पोजेबल कप, गिलास आदि जैसी बेकार वस्तुओं को खुले में या छत पर न फेंकें। यदि खुले में पड़ी बेकार वस्तुओं को हटाना संभव न हो, तो उन्हें ढक कर रखें ताकि उनमें बारिश का पानी जमा न हो। कूलर में पानी न भरें, यदि वह उपयोग में न हो। एस्प्रिन, ब्रूफेन आदि जैसी दवाएं खुद से न लें। बुखार होने पर केवल पैरासिटामोल का प्रयोग करें तथा तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर खून की जांच करायें।

  • Related Posts

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading
    युवा कुंभ का आयोजन
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला