टी20 वर्ल्ड कप : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 126 रनों का दिया लक्ष्य (लीड-1)

दुबई | आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में शनिवार को यहां दुबई क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 126 रनों का लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। इंग्लैंड की सधी हुई गेंदबाजी के कारण विरोधी टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एरोन फिंच (44) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम की ओर से क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। वहीं क्रिस वोक्स ने 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि आदिल राशिद, टाइमल मिल्स और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही टीम ने अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए, जिसके कारण पावरप्ले में टीम का मात्र 21 रन ही बन सका। इस दौरान, डेविड वार्नर (1), स्टीवन स्मिथ (1), ग्लेन मैक्सवेल (6) और मार्कस स्टोइनिस (0) रन बनाकर सस्ते में निपट गए। छह नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैथ्यू वेड ने कप्तान फिंच के साथ मिलकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया और 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए।

इस बीच, वेड दो चौकों की मदद से 18 गेंदों पर 18 रन बनाकर लिविंगस्टोन की गेंद पर आउट हो गए। वहीं, एक तरफ कप्तान फिंच मैदान पर टिके रहे और दूसरी तरफ बल्लेबाज आउट होकर जाते रहे। इसके बाद आए ऐश्टन एगार ने फिंच के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की। दोनों ने 35 गेंदों पर 47 रन बनाए, जिसके बाद एगार मिल्स की गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच, कप्तान फिंच भी 4 चौके की मदद से 49 गेंदों में 44 रन बनाकर जॉर्डन को विकेट दे बैठे। इसके बाद आए बल्लेबाज पेट कमिंस (12), एडम जाम्पा (1) और मिशेल स्टार्क (13) की पारी बदौलत ऑस्ट्रेलिया 125 रन ही बना सकी।

  • Related Posts

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    भारतीय क्रिकेट में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा…

    Continue reading
    बचपन के दोस्त से की शादी, 3 बेटे और अटूट सपोर्ट, इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद जानिए मेसी की पर्सनल लाइफ के राज
    • TN15TN15
    • September 1, 2026

    फुटबॉल की दुनिया में लियोनल मेसी का नाम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट, जल्द होगा ऐलान

    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 1, 2026
    ‘ये हर उस इंसान की जीत है जो…’, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    • By TN15
    • September 1, 2026
    जंतर मंतर प्रोटेस्ट: SC ने रद्द की सभी FIR, अनुच्छेद 142 का किया इस्तेमाल

    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    • By TN15
    • September 1, 2026
    दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ही बनेंगे मेडिकल रूम, मिलेगी खास सुविधा

    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    • By TN15
    • September 1, 2026
    उत्तराखंड में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत; कई सड़कें बहीं

    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम

    • By TN15
    • September 1, 2026
    10 छक्के और 9 चौके, सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम