खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट जागरूकता पर सेमिनार आयोजित

इंद्री, (सुनील शर्मा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) इंद्री द्वारा बुधवार को बाबू मूल चंद जैन राजकीय आई.टी.आई., करनाल के कांफ्रेंस हॉल में ‘खाद्य सुरक्षा एवं मिलावट जागरूकता’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों व कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा, पोषण के प्रति जागरूक करना तथा खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देना था।
मुख्य वक्ता प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक एवं आयुर्वेदिक पोषण विशेषज्ञ डॉ. मानसी ने छात्रों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के बढ़ते मामलों, सामान्य रूप से उपयोग में आने वाले पदार्थों में होने वाली मिलावट, इसके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव और घर पर सरल तरीकों से मिलावट की पहचान करने की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक एवं जैविक खाद्य वस्तुओं को अपनाने, संतुलित आहार लेने और मिलावटी खाद्य पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी।
राजकीय आई.टी.आई. इंद्री की प्रधानाचार्या राजबाला ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे प्राप्त जानकारी को अपने परिवार एवं समाज में भी साझा करें और स्वयं जागरूक उपभोक्ता बनें। इसके अलावा उप अधीक्षक मिन्टो रानी, अनुदेशक दिनेश कुमार, अक्षित कौशिक एवं संदीप कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों, स्टाफ सदस्यों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “