कस्तूरबा विद्यालय की 80 बच्चियों को लगाया गया एचपीवी का टीका

समस्तीपुर (पूसा):
कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय, पूसा टाइप-1 में मंगलवार को गर्भाशय (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस विशेष शिविर में 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की करीब 80 छात्राओं को टीका लगाया गया।

इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विकास कुमार और अनुमंडलीय अस्पताल अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में अभियान संचालित किया गया। यह टीका बच्चेदानी कैंसर, मुंह का कैंसर और त्वचा संबंधित कैंसर जैसे गंभीर रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है।

 

निशुल्क टीकाकरण, आम लोगों के लिए बड़ी राहत:

 

पदाधिकारियों ने बताया कि यह टीका बाजार में निजी तौर पर ₹3,000 से ₹10,000 तक में उपलब्ध होता है, लेकिन सरकार द्वारा यह पूरी तरह निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। जिले में पहले चरण में केवल 600 डोज ही उपलब्ध कराए गए हैं।

 

अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ आयोजन:

 

इस शिविर में पूसा पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीईओ पूसा पूनम कुमारी, बीपीओ डॉ. विशाल कुमार, यूनिसेफ के प्रतिनिधि सोहैल नकवी शेर, डीईओ चंदन कुमार, नर्स नताशा एवं अर्चना कुमारी, विद्यालय की वार्डन सह शिक्षिका मालती कुमारी और पूनम कुमारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने छात्राओं को टीकाकरण के महत्व और इससे जुड़ी जागरूकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर दिया गया यह टीका बच्चियों के भविष्य को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार होगा।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    • By TN15
    • November 20, 2026
    प्रोफेसर नित्यानंद तिवारी : साहित्य को जटिल जीवन संदर्भों से जोड़ने वाले शिक्षक और आलोचक

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?