अब लालू प्रसाद ने कर दी बड़ी गलती!

जिन लालू प्रसाद ने 2015 के विधानसभा चुनाव में अपने बेटे तेजस्वी यादव से पीएम मोदी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने से बचने को कहा था, जिन लालू प्रसाद के इस गुरुमंत्र से तेजस्वी यादव ने अपने दल को बिहार में सबसे अधिक सीटें दिलवाई थी। वही लालू प्रसाद इन लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी पर व्यक्तिगत टिप्पणी कर गलती कर बैठेे हैं। लालू प्रसाद ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली में पीएम मोदी पर व्यक्तिगत निशाना साधते हुए कह दिया था कि मोदी परिवारवाद पर हमला बोल रहे हैं। उनका तो अपना कोई परिवार है नहीं। मोदी बतायें उनको संतान क्यों नहीं हुई। लालू प्रसाद ने मोदी की मां के निधन पर बाल और दाड़ी न कटवाने का मामला भी उठाया। मुद्दों को बोचने और माहौेल को अपने में ढालने वाले मोदी कहां मानने वाले थे।

तेलांगाना में हुई रैली में उन्होंने लालू प्रसाद पर पलटवार कर दिया। रैली में उन्होंने देश की १४० करोड़ जनता को अपना परिवार बता दिया। मोदी का तेलांगाना रैली में देश को अपना परिवार बताते हुए भाषण क्या देना था कि गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत दूसरे पार्टी के नेताओं ने अपन सोशल मीडिया की प्रोफाइल पर मोदी का परिवार लिख दिया। अब बीजेपी की कद्दावर नेता रहीं सुषमा स्वराज की बेटी और नई दिल्ली से बीजेपी की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने सफदरजंग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घरों पर मोदी का परिवार लिखने के लिए अभियान छेड़ दिया है। मतलब बीजेपी अब मोदी का परिवार अभियान देशभर में चलाने जा रहंी है। जिसका फायदा बीजेपी को लोकसभा में मिलेगा।
दरअसल मोदी को अपने खिलाफ होने वाले हमले को उल्टे हमला बोलने वाले की मोड़ने में महारत हासिल है। २०१४ के आम चुनाव में कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने उस समय के बीजेपी के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को चाय बेचने वाला बोलते हुए संसद गेट पर चाय बेचने की बात की थी। साथ ही नीच तक बोल दिया था। मोदी ने चाय वाले के खिलाफ ऐसा प्रचार कराया कि चाय बेचने वाला ही प्रधामंत्री बन गया। ऐेसे ही २०१९ के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री चोर है, का अभियान छिड़वा दिया तो बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थकों ने बड़े स्तर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लिखवा लिया। ऐसे ही राजद मुखिया लालू प्रसाद ने मोदी के पविवार को लेकर टिप्पणी करी बड़ी गलती कर दी है। जिसका खामियाजा विपक्ष को उठाना पड़ सकता है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया