सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि उन्हें इतनी शक्ति और सामर्थ्य मिले कि वे 140 करोड़ देशवासियों के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकें और उनकी सेवा करते रहें। पीएम मोदी ने कहा कि आज वह जो कुछ भी हैं और जिस दायित्व पर हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान देश की जनता का है। उनके लिए जनता ही जनार्दन है।

पीएम मोदी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके जीवन में ऐसा पड़ाव भी आएगा। आज उन्हें सरकार के प्रमुख के तौर पर सेवा करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने इसे जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया।

कार्यकर्ताओं का आभार जताया

 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर विश्वास रखने वाले सभी राजनीतिक दलों और उनके कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि वह जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हैं. इस दौरान विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में जनता ने उन्हें अपनी सेवा के लिए चुना। इसके लिए उन्होंने भारत के लोकतंत्र और संविधान का भी आभार जताया।

 

भगवान से मांगी 140 करोड़ देशवासियों के लिए ताकत

 

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने आज सुबह परमात्मा से 140 करोड़ देशवासियों के लिए प्रार्थना की. उन्होंने भगवान से मांगा कि उन्हें इतनी शक्ति और ताकत दी जाए कि वह देश के लिए पहले से ज्यादा ऊर्जा के साथ काम कर सकें और जनता की सेवा करते रहें।
उन्होंने कहा कि वह आज जो भी हैं, जहां भी हैं और जिस जिम्मेदारी पर हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान देश की जनता का है। उनके लिए जनता जनार्दन ही भगवान है. देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, इसलिए देश के प्रति उनका दायित्व भी बहुत बड़ा है. उन्होंने कहा कि उनके ऊपर सबसे बड़ा अधिकार जनता का है।

 

25 साल का अनुभव मोदी की नहीं, देश की पूंजी

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उन्हें जो अनुभव मिला है। वह उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। लेकिन यह पूंजी केवल मोदी की नहीं, बल्कि देश की है. उन्होंने कहा कि मां भारती की हर संतान का इस अनुभव पर अधिकार है. उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि वडनगर के स्कूल में कक्षा में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्रों में उनका नाम रहता था. सीखने की ललक उनके जीवन का हिस्सा रही है और आज भी वह खुद को एक छात्र मानते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि आज उन्होंने ईश्वर से यह भी मांगा कि उनकी सीखने की शक्ति कभी कम न हो।

 

जिसने सिखाया, गिराया और विरोध किया, सभी से कुछ सीखा

 

पीएम मोदी ने कहा कि जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो उनके मन में केवल कृतज्ञता का भाव आता है. उन्होंने कहा कि जीवन में जिसने उन्हें सिखाया, जिसने जिताया, जिसने गिराया, जिसने साथ दिया और जिसने विरोध किया, सभी ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया।
उन्होंने कहा कि जिसने सिखाया, उसने विनम्र होना सिखाया. जिसने गिराया, उसने फिर से खड़ा होना सिखाया. जिसने साथ दिया, उसने विश्वास की शक्ति सिखाई और जिसने विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति सिखाई. पीएम मोदी ने कहा कि अब वह यह कह सकते हैं कि उनके जीवन में कोई भी घटना व्यर्थ नहीं गई. हर घटना ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया।

  • Related Posts

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading
    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    लखनऊ नगर निगम समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा