यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटें और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट मिलाकर कुल 11 सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होगा। जानकारी के लिए बता दें कि यूपी के 10 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। मौजूदा समय में इन 10 में से 8 सीटों पर बीजेपी, एक पर समाजवादी पार्टी और एक पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है।

बीजेपी सदस्यों में पूर्व डीजीपी बृजलाल, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, गीता शाक्य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और बीएल वर्मा शामिल हैं, वहीं, डॉ. दिनेश शर्मा का कार्यकाल भी 25 नवंबर तक था लेकिन अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया। इसलिए उस एक सीट पर भी चुनाव होना है। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल भी इसी समय पूरा हो रहा है।

शून्य की ओर जाती मायावती की बसपा

मालूम हो, उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं। बीते एक साल के अंदर विधानसभा के 6 सदस्यों की मृत्यु हो गई है। इसलिए 397 सदस्य मिलकर राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान करेंगे।  फॉर्मूला के अनुसार, यूपी में राज्यसभा की एक सीट के लिए कम से कम 37 वोट होने चाहिए, लेकिन बसपा के विधानसभा सदस्य उमाशंकर के निधन के बाद विधानमंडल में बसपा का कोई सदस्य नहीं है. ऐसे में राज्यसभा में इकलौते  सदस्य का कार्यकाल पूरा होने के बाद बहुजन समाज पार्टी वहां भी शून्य हो जाएगी.

समाजवादी पार्टी को मिल सकती हैं दो सीटें

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 101 विधायक हैं। ऐसे में अखिलेश यादव की पार्टी को दो सीटें आसानी से मिल सकती हैं, बशर्ते क्रॉस वोटिंग न हों. अगर राज्यसभा चुनाव से पहले अखिलेश के विधायक टूटते हैं तो पार्टी अपनी एक राज्यसभा सीट खो सकती है।
  • Related Posts

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    बीजेपी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बीजेपी…

    Continue reading
    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    एस आर दारापुरी   भारत के संविधान ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    उत्तर प्रदेश के बंटवारे बयान को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया बेतुका

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    देश को गृह युद्ध की धकेल रही वोटबैंक की राजनीति! 

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 16 अक्टूबर को वोटिंग

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    नेशनल कन्फेडरेशन की राष्ट्रीय बैठक बोधगया (बिहार) में संपन्न, स्टेट लेवल पर चुनाव संपन्न

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    20 सालों में IIT कैंपस में हुईं इतनी मौतें, पूर्व छात्र ने डेटा जारी कर किया दावा

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र