यूपीएससी में सफल संजीव कुमार को किया गया समान्नित

घोड़ासहन:- प्रखंड क्षेत्र के पीठवा गांव निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र संजीव कुमार को यूपीएससी में 583वा रैंक लाकर आईपीएस बनने पर ज्ञान ज्योति स्कूल द्वारा बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें समान्नित किया गया। इस दौरान विद्यालय के संचालक प्रेमचन्द्र प्रसाद द्वारा संजीव कुमार को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें समान्नित किया। साथ ही स्मृति चिन्ह के रूप में विद्यालय की बड़ी तस्वीर उन्हें भेंट की गई। मौके पर उपस्थित उनके माता सुनीता कुमारी, पिता सुनील कुमार तथा उनकी चाची समेत सीओ आनन्द कुमार, दरोगा नवल किशोर पासवान व नवीन कुमार सिंह को भी अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर समान्नित किया गया। अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री प्रसाद ने कहा कि संजीव प्रखंड क्षेत्र समेत जिले भर के छात्र छात्राओं और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं। अब यहां के छात्र छात्राएं भी संजीव से सीख लेकर प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संजीव का हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अवसर पर सीओ आनन्द कुमार ने भी संजीव कुमार को बधाई देते अग्रिम शुभकामनाएं दी। मौके पर छात्र छात्राओं को संबोधित करते संजीव कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में यहां से मैट्रिक की परीक्षा पास कर दिल्ली चला गया। वहां केंद्रीय विद्यालय से इंटर की परीक्षा पास की और वहीं से दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलटिक्ल साइंस से स्नातक की। इसके बाद पॉलटिक्ल साइंस से ही यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी में जुट गया। पहले प्रयास में यूपीएससी की मेन्स परीक्षा में थोड़े से अंक से पिछड़ने के बाद भी हिम्मत नही हरी और दूसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में 583वा रैंक के साथ पास की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता पिता व गुरुजनों को दिया है। मौके पर शिक्षक बी के पी, अवधकिशोर प्रसाद, नीरज प्रभाकर, मुक्तिनारायन सिंह, रंजीत कुमार, कमलेश जयसवाल समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व सैकड़ों छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पिता की हत्या के बाद बहन से लिपट कर रोया था अक्षत, मानवेंद्र सिंह मर्डर केस में एक और खुलासा
    • TN15TN15
    • February 28, 2026

    लखनऊ के आशियाना (बंगला बाजार) वाले ‘नीले ड्रम…

    Continue reading
    लॉरेंस का मुखबिर था, इसलिए किया हमला!
    • TN15TN15
    • February 25, 2026

    नई दिल्ली। दिल्ली में हाल ही में एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?