युवती के अपहरण का मामला, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

वैशाली, मोहन कुमार सुधांशु।

वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र से एक 23 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें भगवानपुर थाना क्षेत्र के मांगनपुर गांव निवासी उज्ज्वल कुमार, विकास कुमार और विक्रम कुमार पर अपहरण का आरोप लगाया गया है।

परिजनों के अनुसार, युवती बीते गुरुवार को अचानक लापता हो गई थी। खोजबीन के बाद पता चला कि उक्त तीनों युवकों ने उसे अगवा कर लिया है। जब पीड़ित पिता आरोपियों के घर पहुंचे तो उनके माता-पिता ने गाली-गलौज कर भगा दिया और कहा कि “हमारा बेटा अपहरण किया है, जो करना है कर लो।”

दर्ज प्राथमिकी में युवती की हत्या और अनैतिक कार्य कराए जाने की आशंका जताई गई है। इस मामले में गोरौल थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है या अपहरण का। पुलिस जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई कर सकती है।

  • Related Posts

    इस दौर में कोई सुरक्षित नहीं, दिल्ली के आश्रम में जरा सी कहासुनी पर मणिपुर के टीचर की हत्या

    ये जो दौर चल रहा है इसमें कोई…

    Continue reading
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान