मेडल देख जगा चोर का जमीर, छोड़ा चोरी का सामान

तमिलनाडु के मदुरई से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां चोर ने चोरी करने के बाद एक माफीनामा नोट लिखकर चोरी का सामान वहीं छोड़ दिया। जिसमे चोर ने लिखा कि,’सर, हमें माफ कर दीजिए। आपकी मेहनत आपकी है।’ चोरों ने इस नोट के साथ दो चमकदार राष्ट्रीय पुरस्कार पदक भी वहीं पर छोड़ दिया। यह चोरी बीते आठ फरवरी को उसिलामपट्टी में पुरस्कार विजेता तमिल फिल्म निर्देशक एम मणिकंदन के घर हुई थी। इस दौरान चोरों ने एक लाख रुपये, पांच सोने के सिक्के और उनके दो राष्ट्रीय पुरस्कार पदक चुरा लिए। मणिकंदन की पहली फिल्म ‘काका मुत्तई’ ने 2015 में 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार जीता था। उनकी फिल्म ‘कदैसी विवासयी’ ने 2023 में 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता था। वह चेन्नई में रहते हैं, लेकिन उसिलामपट्टी में उनका एक घर है। इस घर की देखरेख कर्मचारी करते हैं, यहां उनका एक पालतू कुत्ता भी रहता। चोरी के बाद उसिलामपट्टी टाउन पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद चोर उसिलामपट्टी में डायरेक्टर के घर लौट आए और सोमवार की रात को घर के सामने एक प्लास्टिक बैग फेंक दिया। कर्मचारियों को दो पदक और तमिल में माफीनामा मिला। घर सुनसान इलाके में होने के कारण पुलिस को कोई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने मेडल तो लौटा दिए, लेकिन पैसे और गहने नहीं लौटाए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।

Related Posts

अंकित बालियान मर्डर केस में नया वीडियो, पीला पटका ओढ़े शख्स कौन?
  • TN15TN15
  • August 29, 2026

यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान…

Continue reading
देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना
  • TN15TN15
  • August 27, 2026

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने एक…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान

  • By TN15
  • September 4, 2026
सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान

‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान

  • By TN15
  • September 4, 2026
‘वैभव को बनाएंगे अगला सचिन तेंदुलकर…’, BCCI ने बनाया जबरदस्त प्लान

Ram Mandir : पत्रकारों को नहीं चंदा चोरी रोकिए पंडित जी!

  • By TN15
  • September 4, 2026
Ram Mandir : पत्रकारों को नहीं चंदा चोरी रोकिए पंडित जी!

 त्योहारों में भी करें खुद की देखभाल…..

  • By TN15
  • September 4, 2026
 त्योहारों में भी करें खुद की देखभाल…..

नीशू आजाद मामले में CJP को मिला नगीना सांसद चंद्रशेखर का साथ, पहुंचे थाने, सामने आई तस्वीर

  • By TN15
  • September 4, 2026
नीशू आजाद मामले में CJP को मिला नगीना सांसद चंद्रशेखर का साथ, पहुंचे थाने, सामने आई तस्वीर

कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

  • By TN15
  • September 3, 2026
कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद