महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

1 अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के स्तंभ, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पूर्व महासचिव, महान स्वतंत्रता सेनानी, अमर क्रांतिकारी कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत (23 मार्च 1916 – 1 अगस्त 2008) की पुण्यतिथि है।

इस अवसर पर सीटू, गौतम बुद्ध नगर की ओर से महान कामरेड को क्रांतिकारी लाल सलाम और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

कामरेड सुरजीत का जीवन समर्पण, संघर्ष और वैचारिक प्रतिबद्धता की मिसाल है –
* वे कम उम्र में ही स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों से प्रेरित हुए। • 1932 में अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ तिरंगा फहराने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया और ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें कठोर यातनाएं दीं। • उन्होंने पंजाब में किसान आंदोलन को संगठित किया और अखिल भारतीय किसान सभा को मजबूत किया। • वे 1964 में CPI(M) के संस्थापक नेताओं में शामिल थे और 1992 से 2005 तक पार्टी के महासचिव रहे। • भारत में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक शक्तियों की संयुक्त आंदोलन और एकता के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता।
उन्होंने अपना पूरा जीवन मेहनतकश जनता, मजदूरों-किसानों को संगठित कर एक न्यायपूर्ण और समानता वाले समाज के सपने को समर्पित कर दिया।

आज जब देश में साम्राज्यवाद, सांप्रदायिकता और मेहनतकश विरोधी नीतियां हमला कर रही हैं, तब कामरेड सुरजीत के विचार और उनका संघर्ष और भी प्रासंगिक हो जाते हैं।

सीटू गौतम बुद्ध नगर संकल्प लेता है कि उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए मजदूर-किसान एकता को मजबूत करेंगे और धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक भारत की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत अमर रहें!
उनके विचार जिंदा हैं – उनका संघर्ष जारी है – उनका सपना हमारा संकल्प है!
इंकलाब जिंदाबाद! मजदूर-किसान एकता जिंदाबाद! साम्राज्यवाद मुर्दाबाद!

  • Related Posts

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    आज 2 अक्टूबर के पावन अवसर पर राष्ट्रपिता…

    Continue reading
    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    आज महान क्रांतिकारी, महान विचारक और भारत माता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!