बैरिया फुटबॉल क्लब की शानदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

तृतीय शहीद रणधीर वर्मा एवं स्व. कमल किशोर मेमोरियल टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल सम्पन्न

मुजफ्फरपुर। स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में आयोजित तृतीय शहीद रणधीर वर्मा एवं स्व. कमल किशोर प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बैरिया फुटबॉल क्लब ने गुरु फुटबॉल क्लब को 1-4 से पराजित कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले का उद्घाटन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अश्विनी खत्री, जीडी मदर स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच की अलका सिन्हा, खेल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, नित्यानंद प्रसाद, सिकंदर आज़म, राजीव सिन्हा, संदीप सिन्हा, कन्हाई प्रसाद, असगर हुसैन, रमेश गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

 

मैच का रोमांच:

 

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने तेज और आक्रामक खेल दिखाया।

बैरिया क्लब की ओर से राजा कुमार (जर्सी-10) ने शुरुआती मिनटों में ही गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

इसके तुरंत बाद मोहम्मद रेहान (जर्सी-12) ने 13वें मिनट में दूसरा गोल दागा।

गुरु क्लब की ओर से बाबू (जर्सी-44) ने 32वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया।

मध्यांतर तक स्कोर 2-1 रहा, बैरिया की बढ़त बरकरार रही।

दूसरे हाफ में भी बैरिया क्लब का दबदबा बना रहा।

42वें मिनट में आदित्य (जर्सी-16) ने तीसरा गोल किया।

68वें मिनट में बबलू कुमार (जर्सी-6) ने निर्णायक चौथा गोल दागा।

मोहम्मद रेहान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट ऑफ 22’ पुरस्कार से नवाजा गया।

मुख्य निर्णायक: विशाल कुमार
सहायक निर्णायक: इरशाद मलिक, समीम उल हक
चतुर्थ निर्णायक: मोहम्मद सलाउद्दीन
फिजियोथैरेपिस्ट सेवा: डॉ. शाहरुख फिरोज

 

सम्मान समारोह:

 

मुख्य अतिथि अश्विनी खत्री, पंकज कुमार, अलका सिन्हा, महेंद्र कुमार एवं डॉ. फिरोजुद्दीन फैज को आयोजन समिति द्वारा पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

अगला मुकाबला:

 

टूर्नामेंट सचिव सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी दी कि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 12 जुलाई को शाम 4 बजे स्व. सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब और यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

  • Related Posts

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है…

    Continue reading
    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    जम्मू कश्मीर घाटी में आतंकवाद के दौर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    • By TN15
    • August 18, 2026
    भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस पर एक गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    • By TN15
    • August 18, 2026
    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित

    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    • By TN15
    • August 18, 2026
    प्रकृति ही हमारी शान है ..

    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    • By TN15
    • August 17, 2026
    हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

    • By TN15
    • August 17, 2026
    AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी