बेगूसराय का लाल जिंदा जलकर मरा

-लखनऊ बस हादसा
-दिल्ली जाने की जिद में मधुसूदन की गई जान

दीपक कुमार तिवारी। लखनऊ/बेगूसराय।

लखनऊ रिंग रोड पर गुरुवार तड़के ट्रैवल पॉइंट कंपनी की बस में लगी भीषण आग ने पांच यात्रियों की जान ले ली। इन्हीं में एक थे बिहार के बेगूसराय जिले के सांख गांव निवासी मधुसूदन साह, जो दिल्ली जाने के लिए निकले थे। घरवालों ने फुफेरी बहन की शादी के बाद जाने को कहा, लेकिन उनकी जिद ने उन्हें समय से पहले मौत के हवाले कर दिया।

बस बुधवार दोपहर बेगूसराय से चली थी और हादसा गुरुवार सुबह करीब 4:40 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक के साथियों के अनुसार, बस में आग लगने के बाद भी चालक बस चलाता रहा और जब तक बस रुकी, तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे। चालक खुद कूदकर भाग गया, लेकिन कई यात्री अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ लोग बाहर निकाले जा सके, लेकिन मधुसूदन की जान नहीं बच सकी।

मधुसूदन, जो आगरा के फ्लावर मील में काम करता था, अपने दो दोस्तों रणधीर कुमार और रवि किशन के साथ दिल्ली जा रहा था। उसकी मां लीला देवी ने अकेले पाल-पोसकर बड़ा किया था। पिता की मौत 18 साल पहले हो चुकी थी। गांव में सरस्वती मेला देखने आए मधुसूदन ने दिल्ली का टिकट कटवाया था और बुधवार को मां से आशीर्वाद लेकर रवाना हुआ।

परिजनों की मांग:

मधुसूदन के परिजन और ग्रामीणों ने हादसे के लिए बस चालक को दोषी ठहराया है। उन्होंने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतक परिवार को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। गांव में शोक की लहर है और परिवार बेसुध है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला