बिहार में 2025 विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन (INDIA गठबंधन) में सीट बंटवारे को लेकर जारी घमासान के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी की 40 सीटों की मांग को ‘गैर-वाजिब’ बताते हुए खरी-खरी की। पटना में आयोजित ‘पंचायत आजतक’ कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि आज ही सीट शेयरिंग की घोषणा हो सकती है, लेकिन सहनी को अपनी ‘स्थिति’ समझनी चाहिए।
अखिलेश प्रसाद सिंह : ’40 सीट कहां से कोई दे सकता है?’
सिंह ने मुकेश सहनी पर निशाना साधते हुए कहा, “यहां से बोलना नहीं चाहता हूं लेकिन जब कोई गठबंधन करता है तो पूरे स्थिति पर नजर दौड़ानी चाहिए और अपनी स्थिति में समझनी चाहिए। मुकेश सहनी की जो स्थिति है उनके बारे में मैं यही कहना चाहूंगा कि 40 सीट कहां से कोई दे सकता है। एनडीए में देखिए उपेंद्र कुशवाहा को 6 सीटें मिल रही हैं। मांझी जी को भी 6 सीटें मिल रही है। चिराग जी को 29 सीटें मिल रही है, मुकेश सहनी को भी थोड़ा नीचे आना चाहिए, अगर वे गठबंधन में आगे चलना चाहते हैं। व्यावहारिक तरीके से सोचने पर ही राजनीति में सामंजस्य स्थापित हो सकती है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सहनी की बातें मुख्य रूप से RJD से हो रही हैं, और उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है।
महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ताजा अपडेट
कांग्रेस की मांग: अखिलेश सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस 60 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ेगी। 2024 लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट शेयर 4% बढ़ा था, जहां 9 सीटों पर लड़कर 4 जीतीं। वे उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार बिहार में नतीजे ‘चौंकाने वाले’ होंगे।
VIP के साथ डील: सूत्रों के अनुसार, मुकेश सहनी को कुल 18 सीटें मिलने पर सहमति बनी है—RJD के कोटे से 10 और कांग्रेस के कोटे से 8। अगर सहनी इससे सहमत नहीं होते, तो यह संख्या और कम हो सकती है।
RJD का रुख: तेजस्वी यादव को सीएम फेस मानते हुए सिंह ने कहा कि महागठबंधन में RJD को बड़ी जनाधार वाली पार्टी के रूप में स्वीकारा जा रहा है। राहुल गांधी ने हाल ही में मुकेश सहनी से बात की, जिसके बाद VIP ने कहा कि वे गठबंधन में रहेंगे।
अन्य सहयोगी: माले को 19 सीटें मिल सकती हैं।

व्यापक संदर्भ: गठबंधन की चुनौतियां
महागठबंधन में सीट बंटवारे का पेच अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है। पहला चरण का नामांकन 17 अक्टूबर को खत्म हो रहा है, लेकिन फॉर्मूला पर RJD और कांग्रेस के अपने-अपने दावे हैं। सिंह ने NDA पर हमला बोला—नीतीश कुमार की जेडीयू को ‘ललन सिंह-वाली’ बताया और कहा कि बिहार की आर्थिक स्थिति खराब है (औद्योगीकरण में 28वें स्थान पर)। उन्होंने तेजस्वी के 5 लाख नौकरियों के वादे का जिक्र किया और कहा कि सत्ता आने पर हर परिवार को एक सरकारी नौकरी देने का प्रयास होगा।