बच्चों को सही दिशा देने में शिक्षकों महती भूमिका : डा मृत्युंजय कुमार

पूसा डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित विद्यापति सभागार में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में क्रियात्मक शोध आधारित उन्मुखीकरण विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए कुलसचिव डाॅ.मृत्युंजय कुमार ने कहा कि बिहार में प्रतिभवान बच्चों की कमी नहीं है। शिक्षकों एवं अविभावकों का प्रथम दायित्व बनता है कि अपने संस्थान के बच्चों को सही दिशा में तरासने का हरसंभव प्रयास करने की जरूरत है। शिक्षक अपनी प्रतिभा व कौशल से बच्चों कोे रूचीकर शिक्षा के साथ भविष्य की जरूरतो के अनुरूप बच्चों को संवारने की बड़ी जिम्मेवारी निभाते है। इसमें एैसे प्रशिक्षण काफी लाभकारी होते हैं। जो लक्ष्य को पूर्ण करने में अहम भूमिका निभाते हैं। डीपीओ मानवेन्द्र कुमार ने कहा कि बीते कुछ वर्षो में समस्तीपुर जिला अपने बेहतर प्रदर्शन से चर्चा में रहा है। इसमें जेएनवी में नामांकन के रजिस्ट्रेशन के मामले में लगातार दो वर्षो तक देश में पहले स्थान पर आना, राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाना शामिल है। इसे आगे भी जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षको से कहा कि बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्कंठा जागृत करना एक बड़ी कला है। इसे प्रत्येक शिक्षक कों आना चाहिए। उन्होंने आयोजको से कहा कि वे अतिथियो के सम्मान के लिए बुके के बदले बुक देने के सिस्टम को प्रभावी बनाये। प्रशिक्षुओं से कहा कि वे कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान के बाद इसका फीडबैक व आगामी वर्क प्लान से अवगत कराने की जरूरत है। समारांेह की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ.आकांक्षा कुमारी, संयोजन समन्वयक प्रशांत भास्कर एवं संचालन डाॅ.अंकिता ने किया

  • Related Posts

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    बेतिया. परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के…

    Continue reading
    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    मुजफ्फरपुर। बिहार पुलिस मुख्यालय की स्पेशल टास्क फोर्स…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    • By TN15
    • July 6, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    • By TN15
    • July 6, 2026
    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    • By TN15
    • July 6, 2026
    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    • By TN15
    • July 6, 2026
    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • July 6, 2026
    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    • By TN15
    • July 6, 2026
    मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा