प्रोफेसर निताशा कौल को कर्नाटक सरकार के कार्यक्रम में जाने से क्यों रोका गया?

ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी में भारतीय मूल की एक प्रोफेसर को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था. लेकिन इससे पहले की वो कार्यक्रम में पहुंचती होने पहले ही बेंगलुरु हवाई अड्डे पर पहुंचते ही डीटेन किया गया और फिर डिपोर्ट कर दिया गया।
इस बिच सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि आखिर उन्हें रोके के पीछे क्या वजह हो सकती है. देश के प्राति लगातार आलोचनात्मक टिप्पणियाँ करना उन्हें रोकने की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है. आपको बता दे की प्रोफेसर निताशा कौल कश्मीर के मुद्दे पर लिखती और बोलती रही हैं। उन्होंने 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन के संबंध में विदेश मामलों की संयुक्त राज्य अमेरिका की सदन समिति के सामने गवाह दिया था। इसके अलावा द कश्मीर फाइल्स की भी वह आलोचना कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मीं निताशा 1997 में लंदन चली गई थीं। 2002 के बाद पांच साल तक वह ब्रिस्तल बिजनेस स्कूल में अर्थशास्त्र की सहायक प्रोफेसर रहीं और अब वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय में राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों की असोसिएट प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर निताशा कौल ने ‘X'(पूर्व नाम ट्वीटर) पर पोस्ट की शृंखला में दावा किया कि उन्हें बेंगलुरु हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों द्वारा कोई कारण नहीं बताया गया और भारत सरकार से पहले से कोई नोटिस या सूचना नहीं मिली कि उन्हें देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बताया जा रहा है की कर्नाटक सरकार की ओर से इस पर तत्काल कोई बयान नहीं आया है। सरकार ने 24 और 25 फरवरी को दो दिवसीय ‘संविधान और राष्ट्रीय एकता सम्मेलन – 2024 का आयोजन किया था जिसमें कौल को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। सोशल मीडिया मंच पर कौल के परिचय में बताया गया है कि वह अन्य चीजों के अलावा एक उपन्यासकार, लेखिका और कवयित्री भी हैं। प्रोफेसर निताशा कौल ने कर्नाटक सरकार द्वारा उन्हें दिए गए निमंत्रण और अन्य सम्मेलन-संबंधित पत्रों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों पर बोलने के लिए भारत में प्रवेश से रोक दिया गया है। मुझे कर्नाटक सरकार (कांग्रेस शासित राज्य) द्वारा सम्मानित प्रतिनिधि के रूप में एक सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था लेकिन केंद्र सरकार ने मुझे प्रवेश करने से मना कर दिया। मेरे सभी दस्तावेज और ब्रिटेन का मौजूदा पासपोर्ट वैध हैं। प्रोफेसर निताशा कौल ने ‘एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि अधिकारियों ने अनौपचारिक रूप से संकेत दिया है कि उन्हें भारत में प्रवेश से वंचित कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने अतीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आलोचना की है। BJP की कर्नाटक इकाई ने घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रोफेसर को ‘भारत विरोधी तत्व और ‘भारत तोड़ो ब्रिगेड का हिस्सा करार कर दिया। उसने कौल को निमंत्रण देने के लिए कर्नाटक सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की भी आलोचना की। भाजपा ने कौल को ‘पाकिस्तानी समर्थक बताते हुए ‘एक्स’ पर उनके कुछ लेखों के शीर्षक पोस्ट किए हैं।

Related Posts

ग्‍वादर को बलूचिस्तान से काटने की तैयारी में असीम मुनीर, चीन का अब होकर रहेगा कब्जा? चेतावनी
  • TN15TN15
  • August 24, 2026

इस्‍लामाबाद ।  पाकिस्‍तान की सरकार और सेना लगातार बलूचिस्‍तान…

Continue reading
सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’
  • TN15TN15
  • August 24, 2026

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जी-7 में हुई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सब कुछ निजी हाथों में सौंपकर देश को गुलामी की ओर धकेल रही सरकार!

  • By TN15
  • August 26, 2026
सब कुछ निजी हाथों में सौंपकर देश को गुलामी की ओर धकेल रही सरकार!

मनुस्मृति में महिलाओं की स्थिति

  • By TN15
  • August 26, 2026
मनुस्मृति में महिलाओं की स्थिति

 विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

  • By TN15
  • August 25, 2026
 विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’

किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

  • By TN15
  • August 25, 2026
किसान संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी का बड़ा फैसला: 9 सितंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होगा धरना-प्रदर्शन और घेराव

संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

  • By TN15
  • August 25, 2026
संसद कमेटी की बैठक में हंगामा, पैलेट गन पर चर्चा की उठी मांग

ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल

  • By TN15
  • August 25, 2026
ढाई दिन में जीती वैभव सूर्यवंशी की टीम, इस बार गेंदबाजी से किया कमाल