पूर्वोत्तर के 3 राज्यों की 9 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू

गुवाहाटी/शिलांग/आइजोल| पूर्वोत्तर के 3 राज्यों असम, मेघालय और मिजोरम की 9 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों के लिए मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच शुरू हो गई। यह जानकारी चुनाव अधिकारियों ने दी। असम की 5, मेघालय की 3 और मिजोरम की एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे।

भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और कई अन्य स्थानीय दलों ने 3 पूर्वोत्तर राज्यों की 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

गुवाहाटी में चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि गोसाईगांव, भवानीपुर, तामुलपुर, मरियानी और थौरा विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 5 जिलों के 18 मतगणना हॉल में की जा रही है।

शनिवार को हुए उपचुनाव में 5 विधानसभा सीटों के करीब 8 लाख योग्य मतदाताओं में से 73.77 फीसदी ने 31 उम्मीदवारों के लिए मतदान किया था।

कोरोना संक्रमण के कारण यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के दो मौजूदा विधायकों की मौत के कारण उपचुनाव कराए गए थे, जबकि कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के दो विधायक अपनी विधानसभा सदस्यता को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

मेघालय में पूर्वी खासी हिल्स और पश्चिमी गारो हिल्स जिलों में मावरिंगकेंग, राजाबाला और मावफलांग विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

3 विधानसभा सीटों पर 13 उम्मीदवारों के लिए 1,02,695 योग्य मतदाताओं में से 80.86 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने वोट डाला था।

यह उपचुनाव मौजूदा विधायकों, डेविड ए. नोंगरम (कांग्रेस, मावरिंगकनेंग), आजाद जमान (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी, राजाबाला) और सिंटार क्लास सुन्न (निर्दलीय, मावफलांग) के निधन के बाद कराया गया।

मिजोरम में, कोलासिब गवर्नमेंट कॉलेज में तुइरियाल विधानसभा क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। शनिवार को हुए उपचुनाव में 18,582 योग्य मतदाताओं में से 81.29 प्रतिशत से अधिक ने 4 उम्मीदवारों के लिए मतदान किया।

असम की सीमा से लगे कोलासिब जिले में तुइरियाल विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव जोरम पीपुल्स मूवमेंट के मौजूदा विधायक एंड्रयू एच थंगलियाना के निधन के बाद हुआ था।

 

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “