पीएम मोदी की अपील के बाद शुभेंदु अधिकारी ने लिया बड़ा फैसला, बंगाल DGP को दे दिया बड़ा आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई ईंधन बचाने की अपील का पश्चिम बंगाल सरकार पर भी असर दिख रहा है, जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है, ठीक उसी तरह बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी कर रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई और मंत्री ईंधन को लेकर इसी तरह के उपाय अपनाएंगे

 

क्या बोले शुभेंदु अधिकारी

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र के पहले दिन बुधवार को शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर के विधायक के तौर पर शपथ ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में जो-जो कदम उठाए वे देशहित में उठाए और जनता के हित में उठाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी की तर्ज पर अपने काफिले को आधा करने को लेकर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने DGP को बता दिया है कि काफिले में ज्यादा गाड़ी रखने की जरूरत नहीं है। मैंने आज से ही कम कर दिया है. उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें उनकी (पीएम मोदी) की सलाह मान लेनी चाहिए।

 

पीएम मोदी ने अपने काफिले में EV बढ़ाने को कहा

 

बता दें कि पीएम मोदी ने सरकारी खर्च कम करने और ईंधन बचत के संदेश को सख्ती से अमल में लाते हुए अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटाने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने SPG को निर्देश दिए हैं कि उनके काफिले में वाहनों की संख्या आधी कर दी जाए. इसके अलावा उन्होंने काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या बढ़ाने को कहा है, हालांकि इसके लिए उन्होंने नए वाहन खरीदने के लिए भी मना किया है।

 

 

गुजरात, असम में छोटा दिखा काफिला

 

SPG ने पीएम मोदी के निर्देशों को तुरंत लागू करना शुरू कर दिया है। हाल ही में गुजरात और असम की यात्राओं के दौरान काफिले को छोटा रखा गया था। .सुरक्षा के जरूरी मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए ब्लू बुक में दिए गए दिशा निर्देशों से कोई समझौता नहीं किया गया है।

  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश सरकार लगातार यह दावा करती रही…

    Continue reading
    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?