पाकिस्तान ने निकाले 530 से अधिक अफगानिस्तानी शरणार्थी

फिर हुआ अफगानी शरणार्थी का पलायन !

तालिबान राज के 2 साल बाद भी नहीं कम हो रही अफगानिस्तानी (Afghanistan) लोगो की मुसीबत , बता दे की तालिबान के शरणार्थी और प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने एक tweet कर कहा की पाकिस्तान ने 530 से भी अधिक शरणार्थी को वापस उनके घर यानि की अफगानिस्तान भेज दिया है,सभी शरणार्थी रविवार और सोमवार को दक्षिणी कंधार प्रांत में Spin Buldak Crossing Point से अफगानिस्तान पहुंचे।

 

अफगानीयो की हुई वापसी

रिपोर्ट की माने तो अगस्त 2021 में अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबान के राज के बाद वहा ऐसे लाखो की संख्या में लोग पालयन कर चले गए थे,ये लोग अच्छी नौकरी ,अच्छे जीवन व्यापन और कटरवाद से बचने के लिए आस-पास के देशो में गए थे जैसे तुर्की,ईरान अन्य वही अभी तजा खबर आयी हमारे पडोसी देश पाकिस्तान से जिसने लगभग 530 से भी ज़्यादा शरणार्थीयो को अपने देश से निकाल कर उनके देश वापस भेज दिया था,बता दे की भेजे गए लोगो में औरते और बच्चे भी शामिल थे, पिछले हफ्ते हुई चेकिंग के दौरान इस्लामाबाद, रावलपिंडी और अन्य प्रमुख शहरों से कानूनी रहने का परमिट (वीजा) कई अफगानी लोग नहीं दे पाए थे , तालिबान के शरणार्थी और प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने जानकरी अपने Twitter से साझा की थी ,

Afghanistani refugee in pakistan
Afghanistani refugee in pakistan

तालिबान का राज आते ही कई लोग बने थे शरणार्थी

तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान (Afghanistan) की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद तालिबान के उत्पीड़न और मौत के डर से हजारों अफगान नागरिक देश छोड़कर भाग गए थे। बड़ी संख्या में अफगान नागरिकों ने दो पड़ोसी देश ईरान (Iran) और पाकिस्तान (Pakistan) में शरण ली थी।तालिबान ने कई ऐसी नीतिया बनाई जो लोगो के मूल अधिकार का हनन करती थी , जैसे महिलाओ के अधिकार जैसे केवल महिला कक्षा 6 तक ही पढ़ सकती है,और बुर्का पहनना अनिवार्य होगा,साथ ही सभी महिलाओ को सिविल सेवा (Civil services) में नौकरी के पदों से बर्खास्त कर दिया गया था,वही लाखो लोग अफगानिस्तान (Afghanistan) को छोड़ अपने बेहतर जीवन के लिए ईरान (Iran) और पाकिस्तान (Pakistan) ,और अन्य यूरोप के देशो में चले गए थे,अफगानिस्तान में तालिबान की अंतरिम सरकार के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय के अनुसार, 24 और 25 जनवरी को लगभग 3,123 अफगान प्रवासियों को ईरान से निष्कासित कर दिया था ! वर्तमान में ईरान में 40 लाख से अधिक अफगान नागरिक रहते हैं,

 

Afghanistani refugees in india
Afghanistani refugees in india

भारत मे अफगान रिफ्यूजी

तालिबान के कब्ज़ेवाले अफगानिस्तान (Afghanistan) से जान बचाकर जो लोग हिस्दुस्तान आये वे यहाँ बेहतर अवसर प्राप्त करने आये थे , हाल ही में 8 जून को विदेश मंत्री S.Jaishankar अर्जुन देव गुरुद्वारा मे जाकर वहां दर्शन किया और अफगानिस्तान (Afghanistan) से भारत आए सिख शरणार्थी से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं , साथ ही उन्होंने उन लोगो की समस्या सुनी और उन्हें हल करने का अस्वासन दिया ,और उन्होंने साथ ही नागरिकता संशोधन अधिनियम पर बात करते हुए कहा , ”आप देखिए कि अगर ये कानून नहीं होता तो इन लोगों का क्या होता.” उन्होंने कहा, ”कभी-कभी हम हर चीज को राजनीति बना देते हैं. ये राजनीति का मामला नहीं हैं, ये इंसानियत का मामला हैं.

Related Posts

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध पर एलपीजी सिलेंडर की…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया