देवा गुर्जर(Deva Gurjar) की कहानी : सोशल मीडिया से कैसे बना डॉन

देवा गुर्जर(Deva Gurjar) : ये कहानी है ये एक ऐसे डॉन की। जिसका बही-खाता राजस्थान के साथ साथ कई अन्य पुलिस थानों में चलता था। बही-खाते में बेशक वो एक हिस्ट्रीशीटर था। लेकिन सोशल मीडिया का चस्का उसे बहुत था। क्योंकि सोशल मीडिया ने की देवा को डॉन बनाया था। इस डॉन का नाम देवा गुर्जर(Deva Gurjar) है, देवा गुर्जर(Deva Gurjar) उर्फ डॉन देवा। राजस्थान के कोचिंग सेंटर यानी की कोटा का रहने वाला था देवा गुर्जर(Deva Gurjar)।

लंबा कद, पतली मूछें और आंखों पर काला चश्मा। ऐसा था डॉन देवा यानि देवा, जिसे सोशल मीडिया ने सुपरस्टार बनाया था। देवा रोज ही सोशल मीडिया पर लाइव होता था। जिसमें वो अपने जिम वीडियो और ताकत की नुमाइश करता था। लेकिन देवा  को दुश्मनों की कमी ना थी। रोजाना ही देवा  का झगड़ा किसी ना किसी से होता था। क्योंकि वो जुर्म की दुनिया का नया चेहरा बनना चाहता था। जुर्म की दुनिया में बदमाश बनने के लिए आपको हिस्ट्रीशीटर वाले रिज्यूम की जरूरत होती है, जिसके चलते देवा  पुलिस स्टेशन में एक एक कर कई पर्चे दर्ज करवाता चला गया।

बेशक आप कितने भी ताकतवर क्यों ना हों, लेकिन आपको दुश्मन हमेशा ही कुचलने की कोशिश करते रहते हैं। फिर चाहें आप डॉन ही क्यों ना हो। अब जब डॉन की बात कर रहे हैं तो अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का एक डायलॉग याद आता है कि डॉन को 11 मुल्कों की पुलिस ढूंढ रही है। लेकिन जनाब असल दुनिया में जहां तक पुलिस नहीं पहुंची वहां तक जुर्म की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले पहुंच जाते हैं।

क्या Elon musk होगें Twitter के नये मालिक ?

ऐसा ही कुछ देवा  के साथ हुआ। 4 अप्रैल 2022 का दिन था। कोटा में बहुत तेज गर्मी पड़ रही थी। दोपहर को अकसर लोग घर से बाहर निकले कतराते हैं। ऐसे में शाम को देवा  अपने घर से बाहर निकला। शाम के करीब 5 बज रहे थे। तब देवा  एक सैलून में शेविंग कराने पहुंचा। लेकिन इस रोज़ मौत पहले ही घात लगाए उसका इंतजार कर रही थी।

अभी उसे सैलून में दाखिल हए चंद मिनट ही गुज़रे थे कि पीछे से दनदनाते हुए दसियों बदमाशों ने उस सैलून पर धावा बोल दिया। और इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, लाठी-डंडे, तलवार और फरसों से लैस बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया, देखते ही देखते बीच बाजार में हुए इस हमले से पूरे रावतभाटा कस्बे में सनसनी फैल गई। जब तक पुलिस मौके पर आती,  और हमलावरों को रोका जाता, तब तक देर हो गई थी और सभी के सभी बदमाश डॉन देवा  को बड़े आराम से निशाना बना कर पैदल ही सैलून से निकल फ़रार हो गए।

इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत भर दी। सैलून के बाहर कुछ लोगों ने वीडियो बनाया तो कुछ के सीसीटीवी में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। लेकिन सवाल ये था कि डॉन को मारने वाला कातिल कौन हैं। किस गैंग ने डॉन देवा  का कत्ल किया। देवा  के सोशल मीडिया पर लाखों की तादात में फैंस हैं। जिसका इतनी बेरहमी से कत्ल किया गया। पुलिस अभी जांच कर रही थी। तब पुलिस ने कातिल के नाम पर एक ऐसे शख्स की बात की। जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए। क्योंकि देवा  का कातिल कोई और नहीं बल्कि बाबूलाल गुर्जर है।

कौन हैं बाबूलाल गुर्जर जिसने देवा गुर्जर (Deva Gurjar) को मारा –

बाबूलाल गुर्जर हत्याकाण्ड
बाबूलाल गुर्जर हत्याकाण्ड

अब हम आपको बताते हैं कि बाबूलाल गुर्जर कौन है। तो बाबूलाल गुर्जर भी ठीक देवा  की तरह की बदमाश है। जिसका सिक्का कोटा और उसके आस-पास के इलाकों में चलता है। दोनों में फर्क बस इतना था कि देवा  गुर्जर अपनी पर्सनैलिटी और अपनी पसंद नापसंद की वजह से सोशल मीडिया में कुछ ज्यादा ही फेमस था, जबकि बाबूलाल गुर्जर को उस हिसाब से कम ही लोग जानते थे। अब जबकि पुलिस ने देवा  गुर्जर के क़त्ल की साज़िश का खुलासा किया है, तो ये साफ़ हो गया है कि डॉन देवा  के क़त्ल के पीछे उसी बाबूलाल गुर्जर का हाथ था। जिसका सीधे तौर पर मतलब था कि वर्चस्व। यानी के जिसका जितना वर्चस्व वो उतना बड़ा डॉन।

यहां क्लिक कर आप इस कहानी का पूरा वीडियो हमारे YouTube Channel पे जा कर देख सकते हैं 

इस वर्चस्व की लड़ाई में शायद कोटा सुकून की सांस ले रहा होगा। क्योंकि एक ओर डॉन देवा  का कत्ल हो गया तो दूसरी और कातिल बाबूलाल भी गिरफ्तार हो गया। साथ ही पुलिस ने बाबूलाल के गैंग को कई लोगों को भी गिरफ्तार किया है। लेकिन हम अकसर देखा है कि अपने सरगना की मौत का बदला भी लिया जाता है। ऐसे में बाबूलाल का जेल जाना ही शायद किसी गैंगवार को टाल सकता है। खैर आपको ये कहानी कैसी लगी कमेंट बॉक्स में बताएं बाकी वीडियो को शेयर और लाइक जरूर करें।

Related Posts

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, शुखेंदु शेखर-सुष्मिता देव के बाद प्रकाश चिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

बंगाल चुनाव में हार के बाद से ममता…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

  • By TN15
  • June 11, 2026
ओमान में एक और जहाज पर हमला, MT जलवीर में आग, शिप पर भारतीय फंसे

राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग

  • By TN15
  • June 11, 2026
राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग