JayeshBhai Jordaar : रणवीर (Ranveer) ने ज़ोरदार किरदार निभाते हुए मचाया धमाल

JayeshBhai Jordaar : “जयेशभाई जोरदार”  (JayeshBhai Jordaar)13 मई 2022 को रिलीज़ (Release) होने वाली हिंदी फिल्म़ है। जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) प्रमुख भूमिका में नज़र आ रहे हैं। JayeshBhai Jordaar में निर्देशन ‘दिव्यांग ठक्कर’ (Divyang Thakkar) द्वारा किया गया है, इस फ़िल्म के निर्माता ‘मनीष शर्मा’ (Manish Sharma) है।

फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। जिसमें ‘शालिनी पांडे’ (Shalini Pandey) रणवीर के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आ रही हैं। JayeshBhai Jordaar  में ‘बोमन ईरानी’ (Boman Irani) रणवीर के पिता की भूमिका निभाते हुए दिख रहे हैं।

Jayeshbhai jordaar, Jayeshbhai jordaar release date
रणवीर की मूवी JayeshBhai Jordaar (जयेशभाई ज़ोरदार) की डेट हुई रिलीज़

फिल्म के ट्रेलर में “रत्ना पाठक शाह” रणवीर की माता के किरदार में नज़र आई है। JayeshBhai Jordaar फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती (Gujrati) लड़के की भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म में रणवीर का अभिनय ज़ोरदार है। इस फिल्म में रणवीर के पिता गाँव के सरपंच है, जिनके बाद रणवीर और उसके बाद उसका बेटा सरपंच बनेगा इसलिए बोमन ईरानी (Boman Irani) रणवीर से बेटे की चाह रखते है,यूँ तो रणवीर की एक बेटी ट्रेलर में दिखाई दी हैं। एक ओर रणवीर की बेटी होने के बाबजूद उसके पिता बेटे की माँग करते है।

ट्रेलर में रणवीर की पत्नी शालिनी पांडे गर्भवती हो जाती है। बेटे की चाह में सरपंच जी शालिनी को तरह तरह के बाबाओं के पास भी ले जाते है। टोटके काम न आने पर शालिनी की भ्रूण जांच भी कराई जाती है। डॉ. के “जय श्री कृष्णा” बोलने पर लड़के और “जय माता दी” पर लड़की का अनुमान लगाया जाता है।

जब रणवीर रिपोर्ट लेने डॉ के पास जाता है, तब पता चलता है कि डॉ नें जय माता दी बोला है। बस फिर अब क्या था रणवीर समझ जाता है कि उसके माता पिता बेटी को नहीं अपनाएगें। इसलिए वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर छोड़ कर भाग जाते है।

जानिए प्रिंयका की नई फिल्म के बारे में

रणवीर अपनी बेटी के लिए किस तरह सुपर हीरो बनकर उसकी जान बचाता है। यह इस फिल्म में दर्शाया गया है। इस फिल्म में समाज की कुरीतियों को दिखाया गया है। एक और जहाँ “बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं” का नारा दिया जाता है। वही आज भी समाज में इस तरह की कुरीतियाँ मौजूद है।

इस फिल्म में एक अच्छा संदेश दिया गया है और इस फिल्म के निर्माता मनीष शर्मा (Manish Sharma) द्वारा समाज की इस कुरीति के प्रति  जागरूकता लाने का प्रयास किया  गया है।

अभी तो फिल्म का ट्रेलर आया है, जो दर्शाता है, कि फिल्म की कहानी अच्छी होने वाली है। परन्तु यह तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा।

रणवीर की JayeshBhai Jordaar से पहले की सुपरहिट फिल्में –

फिल्म की रिलीज़ डेट (jayeshbhai jordaar release date)  होने से फैंस में खासा उत्साह हैें। रणवीर के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। आपको बता दें, कि रणवीर की पहली फिल्म स्लीपर हिट “बैंड बाजा बारात” (2010)  थी। जिसके बाद  Ranveer ने लगातार सुपर हिट (Super hit) फिल्में जैसे- लुटेरा (2013), गुंडे (2014), बाजीराव मस्तानी (2015), पद्मावत (2018) आदि दी है। जबकि jayeshbhai jordaar की रिलीज़ डेट (jayeshbhai jordaar release date) 13 मई 2022 हैं।

Ranveer की 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म “गोलियों की रासलीला रामलीला” हिट फिल्मों में सें एक रहीं हैं। जिसमें उन्हें एक गुजराती (Gujrati) लड़के के किरदार में देखा गया हैं।

रणवीर को “फिल्मफेयर” (Filmfair) और “आईफापुरस्कार” (IFA) से भी सम्मानित किया गया है। आपको बता दें, कि  उनका पूरा नाम “रणवीर सिंह भवनानी” था, उन्होनें सिनेमा में आने के बाद अपना नाम छोटा किया क्योकिं उनका मानना था कि उनका नाम बड़ा है जिसमें ज्यादा शब्दांश है।

रणवीर की शुरूआत से ही सिनेमा, नाटक, वाद-विवाद में रूचि रही है।

निजी जीवन

jayeshbhai jordaar release date, Jayeshbhai Jordaar
रणवीर और दीपिका बंधे एक डोर में

रणवीर ने 2012 में दीपिका पादुकोण को प्रपोज़ किया था। और 2018 में  इटली के लेक कोमों में पारंपरिक रूप से दीपिका के साथ शादी समारोह करके शादी के बंधन बंधे थे।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते हैं

अभिनेता ने दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा, औऱ अदिति शर्मा के साथ यशराज फिल्म्स के बैनर (YRF) तले कई फिल्मों में काम किया है। रणवीर यशराज फिल्म  (YRF) द्वारा अपनी एक प्रस्तुति के माध्यम से लॉच किए जाने वाले पहले एकल नायक है।

Related Posts

Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

गिरफ्तार किये गए आरोपियों में 5 ब्राह्मण, एक…

Continue reading
प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

सरकार ने प्याज खरीद मूल्य बढ़ाया   नई…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

  • By TN15
  • July 4, 2026
Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

  • By TN15
  • July 4, 2026
प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

  • By TN15
  • July 4, 2026
चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

  • By TN15
  • July 4, 2026
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

  • By TN15
  • July 4, 2026
क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

  • By TN15
  • July 4, 2026
खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’