दूल्हे को सांवला देखकर दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार

आजकल ऊपरी सुंदरता की डिमांड इतनी ज्यादा बड़ गई है कि लोग आंतरिक सुंदरता को तो भूल ही गए हैं हर कोई चाहता है कि उनका साथी सुंदर हो लेकिन कोई उसका दिल कैसा है वो जानने में दिलचस्पी नहीं दिखाता हालही में इससे जुड़ा एक मामला सामने आया बिहार से जहां एक लड़की ने दुल्हे के सांवले होने की वजह से उससे शादी करने से ही इंकार कर दिया|

दुल्हन का परिवार कर रहा है ब्लैकमेल

मामला बिहार के शिवहर जिले का है जहां विवाह के दिन दूल्हे को सांवला बता कर दुल्हन ने शादी से इनकार ही कर दिया। फिर क्या था बिना दुल्हन के ही दूल्हा और बाराती वापस लौट गए। दुल्हन के इस व्यवहार से दूल्हे वाले काफी खफा है। जिसके बाद लड़के के परिवार का कहना है कि दुल्हन के परिजन ब्लैकमेलिंग पर उतर आए है। बहरहाल, बिना दुल्हन के बाराती के लौट जाने का यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लड़की के परिवार वालों ने बारात को बना लिया था बंदी

हैरान करने वाली बात ये है कि दूल्हे ने बताया कि शादी से पहले लड़की से फोन पर बातचीत होती थी। लड़की हमेशा तरह-तरह की शिकायतें करती रहती थी। कभी लहंगा ठीक नहीं है, तो कभी कुछ और। दूल्हे का कहना है कि अगर लड़की ने बातचीत के दौरान साफ कर दिया होता कि वो हमसे शादी नहीं करना चाहती, तो वह बारात लेकर जाता ही नहीं। दूल्हे का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने बारात को बंदी बना लिया था। उसे और उसके भाई को कमरे में बंद कर दिया गया था। वही दूल्हे का कहना है कि बंधक बनाने के बाद लड़की पक्ष ने डरा-धमकाकर उससे 5 लाख रुपये भी मांगे। नही देने पर दहेज के झूठे केस की धमकी भी दी गई। दूल्हे का कहना है कि दहेज केस के डर से लड़का पक्ष ने 2 लाख रुपये दे दिए। तब जाकर उसे और उसके भाई को घर जाने दिया गया। वही अब दूल्हे पक्ष के लोग लड़की के परिवार के खिलाफ केस करने की बात कर रहे हैं|

Related Posts

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

Continue reading
कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!