जब गांधी जी ने समाजवादियों को दी चेतावनी !

आज जब हम आज़ादी के मायने अपने-अपने नज़रिए से तय किए जा रहे हैं, गांधीजी की वह मुलाक़ात याद आती है जब 1947 में कुछ समाजवादी नेता उनसे मिलने आए थे। वे कांग्रेस हाईकमान पर विभाजन योजना को स्वीकार करने के लिए तीखा प्रहार कर रहे थे। लेकिन गांधीजी का उत्तर राजनीतिक नहीं, बल्कि नैतिक गहराई से जुड़ा था।
उन्होंने कहा— “अब जब विदेशी शासक जा रहे हैं और सत्ता भारतीय हाथों में आने वाली है, तो यह समय विरोध का नहीं, सहयोग का है। अगर असहमति है, तो संवाद करो, लेकिन देश की नवजात स्वतंत्रता को जोखिम में मत डालो।”
गांधीजी ने चिंता समाजवादी मित्रों से कहा कि अभी तुम लोग समाजवाद का “क, ख, ग” भी नहीं समझ पाए हैं क्योंकि जब तक भारत सांप्रदायिकता और गुटबाज़ी के जाल में फंसा रहेगा, तब तक समाजवाद, समानता और न्याय केवल नारे बने रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि
“पाकिस्तान इसी गुटबाज़ी का कड़वा फल है। जो राष्ट्र एकता में नहीं, विभाजन में शक्ति ढूंढ़ता है, उसका भविष्य भी अधूरा रहता है।”
गांधीजी ने एक गहरी बात कही जो आज भी हर राजनेता, कार्यकर्ता और नागरिक के लिए एक दिशासूचक यंत्र है। उन्होंने कहा कि
“हमारी सबसे बड़ी कमी यह है कि जैसे ही कोई हमसे असहमत होता है, हम उसे गलत ठहराने लगते हैं। मुद्दे की जगह व्यक्ति पर हमला करने लगते हैं, और इस तरह राष्ट्रीय एकता की नींव दरकने लगती है।”
उनका अंतिम संदेश आत्ममंथन से भरा था।उन्होंने कहा कि इस बूढ़े आदमी के इन शब्दों को याद रखना कि आने वाले समय में लोग हमारा मूल्यांकन हमारे नारे या लेबल से नहीं, बल्कि हमारे कर्म, त्याग और चरित्र की पवित्रता से करेंगे। अगर तुम जनता की पीड़ा को अपने दल के स्वार्थ के लिए उपयोग करोगे, तो यह पाप तुम्हारे ही सिर पर फूटेगा, ईश्वर तुम्हें विश्वासघात के लिए क्षमा नहीं करेगा।”
यह संदेश केवल समाजवादियों के लिए ही नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो सत्ता, विचारधारा या समूह के नाम पर जनता को बाँटने की कोशिश करता है। आज जब राष्ट्र फिर से वैचारिक ध्रुवीकरण के दौर से गुजर रहा है, गांधीजी की यह सीख पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है कि एकता से बड़ा कोई सिद्धांत नहीं, और ईमानदारी से बड़ी कोई राजनीति नहीं।

  • Related Posts

    भारत को ‘निर्वाचित निरंकुशता’ के रूप में क्यों आंका गया है?
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    एस आर दारापुरी  भारत को लंबे समय तक…

    Continue reading
    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    बच्चे किसी भी राष्ट्र का भविष्य होते हैं।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    • By TN15
    • June 13, 2026
     असम के जोरहाट में इंडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश 

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

    • By TN15
    • June 13, 2026
    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान

    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत