सीजेपी आंदोलन के दौरान दिल्ली में युवाओं पर हुए पेलेट गन के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी सरकार और खासकर गृह मंत्री अमित शाह को घेर रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी इस मामले को लेकर अमित शाह की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं. इसे लेकर संसद में लगातार गतिरोध जारी है।
मॉनसूत्र सत्र के बीच शुक्रवार को लोकसभा में फिर से हंगामा देखने को मिला। विपक्ष ने इस दौरान होम मिनिस्टर सदन में आओ के नारे लगाए। इनके चलते सोमवार तक के लिए लोकसभा स्थगित कर दी गई है। कुछ ऐसा ही नजारा राज्यसभा में भी देखने को मिला, जहां चंदा चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए गए। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
कौन जवाब देगा ये विपक्ष तय नहीं करेगा- रिजिजू
अमित शाह का जिक्र कर क्या बोले रिजिजू
रिजिजू ने आगे कहा कि नियम के तहत जिसका बिजनेस होता है, उसी संबंधित मंत्री को आना होता है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि आप यह तय नहीं कर सकते और इस तरह आप सदन को डिस्टर्ब कर रहे हैं. किरेन रिजिजू ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की।






