औरंगाबाद में व्यापार मंडल के अध्यक्ष की चलती कार में ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

 वारदात से दहशत

 औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के नवीनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की शनिवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना माली थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव के पुल के पास हुई।जानकारी के मुताबिक, संजय सिंह अपने पैतृक गांव अकोदा जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, संजय सिंह की पत्नी मीना देवी हाल ही में अंकोरहा पैक्स का चुनाव जीती थीं। चुनाव के दौरान सोनौरा पैक्स के प्रत्याशी ब्रजेश मेहता से उनका विवाद हुआ था। पुलिस इसी कोण से भी जांच कर रही है कि क्या हत्या का कारण चुनावी रंजिश हो सकती है।6 नवंबर को अंकोरहा पैक्स में हुई चुनाव में उनकी पत्नी मीना देवी अध्यक्ष बनी थी। इलाके में चुनावी रंजिश में व्यापार मंडल अध्यक्ष के हत्या की चर्चा में है। स्थानीय लोगों के अनुसार पैक्स चुनाव के मतगणना के बाद सोनौरा के पैक्स अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ब्रजेश मेहता के साथ भी उनकी कहा-सुनी हुई थी।
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने भी इस घटना की निंदा करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटा लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मृतक संजय सिंह नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव के रहने वाले थे। वे नबीनगर के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह के भतीजे थे।

  • Related Posts

    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला 

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा बयान, ‘अगर किसी दूसरे दल की सरकार होती तो…’

    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    • By TN15
    • July 10, 2026
    लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू

    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    • By TN15
    • July 10, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, ‘अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन…’

    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार 

    • By TN15
    • July 10, 2026
    शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, राजनीति से ऊपर हैं शरद पवार