इश्क में अंधी हुई पत्नी, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

रोहतास। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 45 वर्षीय महिला ने अपने 30 वर्षीय प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी।

डीएसपी बिक्रमगंज कुमार संजय ने प्रेस वार्ता में बताया कि मृतक अभिषेक कुमार उर्फ नन्हक रॉय के भाई संतोष रॉय ने 11 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सीमा देवी और उसके प्रेमी संजय कुमार गुप्ता ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

शराब पिलाकर गला रेता, फिर दबाकर की हत्या:

9 फरवरी को संजय कुमार गुप्ता ने शराब, अंडा और भूंजा के साथ अभिषेक को बाइक से चौसा कैनाल नहर के पास ले जाकर खूब शराब पिलाई। इसके बाद धारदार चाकू से गला रेत दिया, लेकिन जब वह जिंदा रहा तो बांस के फट्टे से उसका दम घोंट दिया और शव नहर में फेंक दिया।

गिरफ्तार हुए कातिल प्रेमी-प्रेमिका:

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हत्या में इस्तेमाल बाइक, बांस का फट्टा, खून से सना गमछा और मृतक का पहचान पत्र बरामद किया गया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!