I am sorry : अक्षय कुमार ने विज्ञापन के बाद मांगी मांफी

बीते दिन Bollywood के खिलाड़ी कुमार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गये। अक्षय कुमार(akshay kumar) अपनी फिटनेस टिप्स और हर दूसरे महीने नई फिल्म के रिलीज के चलते चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार अक्षय कुमार एक इलायची का एड कर लोगों के निशाने पर आ गए। दरअसल वह विमल बैंड (Vimal Ad)के इलायची के नये एड के टीचर के लॉन्च के साथ ही लोगों ने उन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया

‘विमल, बोलो जुबां केसरी’ ये लाइन अजय देवगन जी के व्यक्तित्व के साथ जुड़ चुकी हैं इसके बाद इस क्रम में किंग खान आए और अब खिलाड़ी कमार भी इस गैंग में शामिल हो गए हैं। इसे रोहित शेट्टी के “कॉप यूनिवर्स” के तर्ज  पर  “इलायची यूनिवर्स” भी कहां जा रहा हैं।

बीती रात यानी 20 अप्रैल की रात अक्षय कुमार ने अपने Twitter की सहायता से अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा –

Akshay Kumar twitter पर अपने फैंस से मांफी मांगते हुए
Akshay Kumar twitter पर अपने फैंस से मांफी मांगते हुए

 हमने आपके लिए इसे हिन्दी में अनुवाद किया है –

“मैं अपने सभी फैंस और शुभचिंतकों से माफ़ी मांगता हूं। पिछले कुछ दिनों के दौरान आई आपकी प्रतिक्रिया ने मुझे अंदर तक प्रभावित किया हैं। हालांकि मैने तंबाकू को कभी एंडोर्स नहीं किया है और ना ही आगे कभी करूंगा। विमल इलाइची के साथ मेरे काम करने को लेकर आपकी जो भावनाएं हैं, उनकी मैं उसकी कद्र करता हूं। इंसानियत के तौर पर मैं अपना कदम वापस लेता हूं’।

मैने तय किया है कि मै इससे मिले पैसे को एक अच्छे कार्य में लगाऊंगा।हालांकि (विमल) कंपनी तब तक अपने विज्ञापन में मुझे टीवी पर दिखती रहेगी, जब तक कि मेरे कॉन्ट्रैक्ट का लीगल टाइम पूरा नहीं हो जाता। लेकिन, मैं आप सब से वादा करता हूं कि मैं भविष्य में सोच समझकर ही अपने लिए विज्ञापन चुनूंगा। इसके बदले मैं हमेशा आप सभी से आपका प्यार और शुभकामनाएं चाहता हूं।”

ऐसा नहीं है कि अक्षय पहली बार किसी नशे को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन कर रहें इससे पहले भी वे Red & White  नाम के एक सिगरेट के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं लेकिन अब अक्षय सरकार के No Smoking विज्ञापन में नजर आते हैं, जगह-जगह अच्छी सेहत को बढ़ावा देते दिखते हैं। वे खुद भी अपनी निजी जिंदगी किसी प्रकार के नशे से दूर हैं।

एक पुराना दौर जब अक्षय Red & White सिगरेट को प्रमोट कर रहे
एक पुराना दौर जब अक्षय Red & White सिगरेट को प्रमोट कर रहे

क्या समस्या हैं इस प्रकार के विज्ञापनों से ? 

अक्सर हमारे सितारे इस तरह के विज्ञापनों में इलायची खाते नजर आ रहे हैं लेकिन अगर हम ध्यान से देखें तो इलायची बस एक जरिया है लोगों के बीच उस बैन्ड की Acceptability/स्वीकार्यता बढ़ाकर उसे लोगों के बीच सामान्य बनाने की।उदारण के तौर पर सलमान खान कहने के लिए तो राजश्री के ईलायची का एड करते हैं लेकिन देशों से लोगों के बीच राजश्री को अपने गुटखा के लिए जाना जाता हैं इतने बड़े स्टार के जुड़ने के चलते लोगों में इसको ले कर स्वीकार्यता बढ़ जाती है।

विज्ञापनों का इस तरीके से पेश किया जाना यानि इस रणनीति को Surrogate विज्ञापन कहते हैं।

जानिए और किन- किन सेलेब्स ने किए इस प्रकार के विज्ञापन –

अगर हम केवल नामों की बात करें तो  सोनू सूद, मनोज बाजपेयी साउथ के महेश बाबू, टाइगर श्रॉफ, प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोन, सैफ अली खान, अनुष्का शर्मा, गोविंदा, रवि किशन, संजय दत्त ये सभी सेलेब्स ने कभी न कभी इस तरह के विज्ञापन में दिखे। हालांकि कुछ सेलेब्स ने इसके गलत प्रभाव को समझ इस तरह के विज्ञापनों को करना बंद कर दिया हैं।

अन्य खबरों के लिए आप यहां पर क्लिक कर हमारें YouTube Channel पर जा सकते हैं

इसके पूर्व अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह साथ में कमला पसंद के विज्ञापन में साथ नजर आए ऐसे में सदी के सबसे बड़े नायक का नशे को बढ़ावा देना उनके फैन्स को गलत लगा और लोगों ने उन्हें भी ट्रोल करना शुरू कर दिया कि आखिर उन्हे इस तरह के विज्ञापन करने की क्या जरूरत पड़ी ? जिसके बाद अमिताभ ने माफी मांगते हुए भविष्य में इस प्रकार के विज्ञापनों से दूरी बनाने की बात कही।

Related Posts

पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस…

Continue reading
टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

नई दिल्ली। देश की राजनीति किसी ने सोचा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम