मुजफ्फरपुर में ज़कात सेंटर इंडिया का आयोजन

 गरीबी मुक्त समाज के लिए सामूहिक ज़कात प्रणाली पर चर्चा

मुजफ्फरपुर: ज़कात सेंटर इंडिया, मुजफ्फरपुर की ओर से नवाब रोड में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। इसमें आम नागरिकों के साथ प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स, प्रोफेसर्स, व्यवसायियों, महिलाओं और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सभा का मुख्य विषय था “सामूहिक ज़कात प्रणाली – गरीबी मुक्त और आत्मनिर्भर समाज के लिए सामूहिक प्रयास”।

कार्यक्रम में ज़कात सेंटर इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. अमीनुल हसन ने ज़कात की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह इस्लाम में एक अनिवार्य इबादत है, जो पूंजीपतियों पर चैरिटी टैक्स के रूप में लागू होती है। उन्होंने ज़कात को एक संगठित प्रणाली के तहत संग्रहित और वितरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही ने भी इस बात पर चिंता व्यक्त की कि हर साल अरबों रुपये ज़कात दी जाती है, लेकिन संगठित प्रणाली के अभाव में इसका पूरा लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाता।

ज़कात सेंटर इंडिया, मुजफ्फरपुर के सचिव सय्यद अहमद ने संस्था की उपलब्धियों और पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता, गरीब विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप, परित्यक्त एवं विधवा महिलाओं को पेंशन और असफल कारोबारियों को पूंजी देकर मदद पहुंचाई गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महमूदुल हसन ने की, जबकि संचालन अशरफुल हक और धन्यवाद ज्ञापन हामिद हुसैन ने दिया। सभा में ज़कात सेंटर इंडिया मुजफ्फरपुर के सक्रिय कार्यकर्ता इरशाद हुसैन, मोहम्मद हैदर, मीडिया प्रभारी मोहम्मद इश्तेयाक, सरफराज आलम, हस्साम तारीक सहित 500 से अधिक लोग उपस्थित थे।

इससे पूर्व, स्थानीय माड़ीपुर में शहर के बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. अमीनुल हसन ने सुझाव दिया कि पूरे शहर में एक साथ काम करने की बजाय, कुछ चिन्हित स्लम क्षेत्रों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाए ताकि इसका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखे और यह एक प्रेरणादायक उदाहरण बने। उन्होंने जोर देकर कहा कि ज़कात का धन किसी व्यक्ति विशेष या संस्था का नहीं होता, बल्कि इसे संगठित तरीके से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाना अनिवार्य है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    • By TN15
    • March 19, 2026
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    • By TN15
    • March 19, 2026
    इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा