युवा कुंभ का आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग एवं इवनिंग) के संयुक्त तत्वावधान में
भव्य युवा कुंभ उत्सव का आयोजन किया गया। युवाओं के इस सांस्कृतिक उत्सव में युवा मन की परख के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके विचारों की अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने सामाजिक, सांस्कृतिक,राष्ट्र प्रेम,शैक्षिक और समसामयिक विषयों पर केंद्रित अपने विचारों को बहुत प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

श्याम लाल कॉलेज इवनिंग के प्राचार्य प्रो. नचिकेता सिंह ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके,उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। प्रो. नचिकेता सिंह ने अपने स्वागत में कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर पूरे देश में राष्ट्र प्रेम की नई भावना का संचार हुआ है। आज हमें एक नया पुनर्जागरण देखने को मिल रहा है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की युवाशक्ति का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। युवाओं को अपनी क्षमता को पहचानने की जरूरत है।

श्याम लाल कॉलेज मॉर्निंग के प्राचार्य प्रो. रबी नारायण कर ने कहा कि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं का महती योगदान है।संघ की 100 वर्ष की यह यात्रा भारत के नव निर्माण में मील का पत्थर है। कार्यक्रम के अतिथि डॉ. पंकज पटवा ने आज के कार्यक्रम की सार्थकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं के विचारों को समझने -जानने का मौका मिलता है।आने वाला कल आप युवाओं का ही है।सम्यक दिशा और अनुशासन ही विद्यार्थियों की थाती है।अपने धर्म को पहचान कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करने का समय है।

कार्यक्रम के संयोजक श्री रजत चौधरी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आकाश कुमार सोनी ने किया। इस कार्यक्रम में आयोजन समिति के सभी सदस्य,दोनों कॉलेजों के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

  • Related Posts

      टीएमसी के 20 बागी लोकसभा सांसदों का एनसीपीआई में विलय का क्या होगा?
    • TN15TN15
    • June 16, 2026

    फंस न जाए 20 बागी सांसदों के NCPI…

    Continue reading
    Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    मध्य प्रदेश एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    • By TN15
    • June 16, 2026
    UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान!  

    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

    • By TN15
    • June 16, 2026
    फेसबुक पोस्ट पर फूटा सौरव गांगुली का गुस्सा, पुलिस थाने पहुंचे ‘दादा’

     झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को विधायक के टूटने का डर?  

    • By TN15
    • June 16, 2026
     झारखंड राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को विधायक के टूटने का डर?  

    वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकला यह भारतीय स्टार, 29 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकला यह भारतीय स्टार, 29 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर!

    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ट्रंप के दावे पर ईरान ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को 

    • By TN15
    • June 16, 2026
    बिना आंदोलन के नहीं हराया जा सकता बीजेपी को