Site icon Thenews15.in

तुम्हारी ‘ठकाठक’ तो हमारी ‘चकाचक : नीरज कुमार

पटना । तेजस्वी के ठकाठक का जवाब सीएम नीतीश कुमार की पार्टी ने चकाचक से दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव के सरकार में आते ही फटाफट-फटाफट नौकरी देने के बयान पर जदयू ने शुक्रवार को पलटवार किया। जदयू के प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए के पक्ष में माहौल चकाचक है, एनडीए ने जनधन खाता फटाफट-फटाफट खोला है। कुल मिलाकर तेजस्वी यादव के ठकाठक का जवाब नीतीश की पार्टी ने चकाचक और फटाफट से दिया है।

उन्होंने तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, एनडीए के पक्ष में माहौल है चकाचक-चकाचक-चकाचक, आपका परिवार जो राजनीतिक जमींदार है, वह नौकरी के नाम पर जमीन लेता रहा लपालप-लपालप-लपालप। 2019 में जनता ने आपको कर दिया था, राजनीतिक रूप से सफाचट-सफाचट-सफाचट, एनडीए ने जनधन खाता खोला फटाफट फटाफट।

तेजस्वी यादव ने इंडी गठबंधन के पक्ष में माहौल बताते हुए कहा था, ‘हर जाति और हर धर्म के लोग मेरी सभा में आ रहे हैं। इस बार इंडी गठबंधन को लेकर माहौल टनाटन है। सरकार आते ही लोगों को नौकरी मिलेगी फटाफट- फटाफट। महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपए जाएगा खटाखट-खटाखट। बीजेपी होगी इस बार सफाचट-सफाचट और सफाचट। इंडी गठबंधन को वोट पड़े ठकाठक-ठकाठक।’

Exit mobile version