जमीन के टुकड़े के लिए छोटे भाई की गोली मार कर हत्या

जमुई। जमुई में जमीन के एक टुकड़े के लिए बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के धोबघट इलाके की है जहां कुनकुन सिंह नामक एक व्यक्ति का अपने ही छोटे भाई लालू सिंह के साथ जमीन के एक टुकड़े के लिए कई वर्षों से विवाद चल रहा था। विवाद की वजह से दोनों भाइयो के बीच वाद विवाद हुआ और इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर जमुई के एसपी मदन कुमार ने आनंद ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने तत्काल तकनीकी जांच के आधार पर देवघर भागते हुए आरोपी भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को सोनो चौक से गिरफ्तार किया साथ ही उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि भाई की हत्या का आरोपी कुनकुन सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी वह एक व्यक्ति की हत्या और एक पति पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसके जेल जाने के दौरान मृतक भाई लालू सिंह ने ही कोर्ट और पुलिस का चक्कर काट कर इसकी जमानत करवाई थी। उसे क्या पता था कि जिसकी रिहाई के लिए वह दौड़ धूप कर रहा है वही उसकी हत्या कर देगा। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव